नर्विरिोध चुने गये राजद के प्रखंड अध्यक्ष

Updated at : 27 Dec 2015 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
नर्विरिोध चुने गये राजद के प्रखंड अध्यक्ष

निर्विरोध चुने गये राजद के प्रखंड अध्यक्ष नारदीगंज. इंटर विद्यालय नारदीगंज में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष व डेलिगेट का चुनाव हुआ. राजद पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता अनिल प्रसाद सिंह की मौजूदगी में चुनाव कराया गया. इसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध राजेंद्र चौधरी को राजद प्रखंड अध्यक्ष व डेलिगेट पद पर शंभु मालाकार को […]

विज्ञापन

निर्विरोध चुने गये राजद के प्रखंड अध्यक्ष नारदीगंज. इंटर विद्यालय नारदीगंज में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड अध्यक्ष व डेलिगेट का चुनाव हुआ. राजद पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता अनिल प्रसाद सिंह की मौजूदगी में चुनाव कराया गया. इसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध राजेंद्र चौधरी को राजद प्रखंड अध्यक्ष व डेलिगेट पद पर शंभु मालाकार को चयन किया गया. चयन के उपरांत अध्यक्ष व डेलिगेट को उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने फुल माला से लाद कर सम्मानित किया. इस दौरान राजद पर्यवेक्षक ने कहा चुनाव की प्रक्रिया काफी शांति तरीके से हुआ. उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने सुझबुझ का परिचय देते हुए राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी व डेलिगेट के पद पर शंभु मालाकार को निर्विरोध चयन किया गया. चयनित प्रखंड अध्यक्ष व डेलिगेट आगामी 29 दिसंबर को राजद कार्यालय नवादा में होने वाले राजद जिलाध्यक्ष के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे. मौके पर पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ विजय यादव, मुखिया संजय कुमार, मुखिया नंदू राजवंशी, पूर्व मुखिया सुनील यादव, पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, विशेश्वर यादव, प्रमोद यादव, शिवालक यादव, अवधेश शर्मा सभी पंचायत के राजद पंचायत अध्यक्ष व सचिव के अलावा राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन