हक के लिए आंदोलन करेंगी आशा

Updated at : 27 Dec 2015 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
हक के लिए आंदोलन करेंगी आशा

हक के लिए आंदोलन करेंगी आशा हिसुआ. रविवार को नगर के इंटर विद्यालय में आशा संघ की बैठक हुई. इसमें हिसुआ, मेसकौर और नरहट इकाई के आशा ने हिस्सा लिया़ वक्ताओं ने कहा कि सरकार यदि आशा को घोषणा के अनुसार हक नहीं देती है तो वे सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करने पर […]

विज्ञापन

हक के लिए आंदोलन करेंगी आशा हिसुआ. रविवार को नगर के इंटर विद्यालय में आशा संघ की बैठक हुई. इसमें हिसुआ, मेसकौर और नरहट इकाई के आशा ने हिस्सा लिया़ वक्ताओं ने कहा कि सरकार यदि आशा को घोषणा के अनुसार हक नहीं देती है तो वे सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करने पर मजबूर होंगी. संगठन इसकी तैयारी कर रहा है़ बैठक में मेसकौर के टेकपुर की आशा गीता देवी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया़ संयोजिका इंदु झा ने चुनाव के समय सरकार मरने के बाद आशा को चार लाख रुपये देने का एलान किया था. इसे सरकार देकर अपना वायदा पूरा करे़ गीता देवी के चित्र पर फूल-माला देकर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. बैठक में सीमा शर्मा, शैल कुमारी, अनीता शर्मा, सोनी कुमारी, निर्मला देवी, रेणु कुमारी, रीता कुमारी, नीलम देवी, साना देवी, अराना कुमारी, दीपक कुमारी व शशिभूषण सिंह आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन