नहीं दिया गया प्रशक्षिण

Updated at : 27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं दिया गया प्रशक्षिण

नहीं दिया गया प्रशिक्षण रजौली. टकुआटांड़ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महसई में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) नवादा के पत्रांक संख्या 271 (ए) दिनांक 14 अगस्त 2014 के आदेशानुसार मोमीनपुर के स्वंयसेवक का चयन करने का आदेश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजौली के पत्रांक संख्या 590 दिनांक 25 अगस्त 2014 द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महसई के […]

विज्ञापन

नहीं दिया गया प्रशिक्षण रजौली. टकुआटांड़ पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महसई में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) नवादा के पत्रांक संख्या 271 (ए) दिनांक 14 अगस्त 2014 के आदेशानुसार मोमीनपुर के स्वंयसेवक का चयन करने का आदेश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजौली के पत्रांक संख्या 590 दिनांक 25 अगस्त 2014 द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महसई के प्रधानाध्यापक को दिया गया था. आदेश के आलोक में सफीका खातून को तालीम मरकज का चयन 10 अक्तूबर 2014 को चयन समिति द्वारा किया गया. लेकिन, अभी तक तालीम मरकज को प्रशिक्षण नहीं दिया गया . ऐसा ही मामला हरदिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सुअरलेटी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारगीर में भी है. टोला सेवक, शिक्षा स्वंयसेवक व तालीम मरकज का चयन किया गया .लेकिन, एक भी टोला सेवक, शिक्षा स्वंयसेवक व तालीम मरकज काे प्रशिक्षण नहीं दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन