सदर अस्पताल में रैन बसेरा की रखी आधारशिला

Updated at : 27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में रैन बसेरा की रखी आधारशिला

सदर अस्पताल में रैन बसेरा की रखी आधारशिला प्रतिनिधि, नवादा (सदर)नगर विकास मंत्री महेश्वरी हजारी ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए बननेवाली रैन बसेरा की आधारशिला रखी. सदर अस्पताल कैंपस में 49 लाख 33 हजार रुपये की लागत से बननेवाला रैन बसेरा […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल में रैन बसेरा की रखी आधारशिला प्रतिनिधि, नवादा (सदर)नगर विकास मंत्री महेश्वरी हजारी ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए बननेवाली रैन बसेरा की आधारशिला रखी. सदर अस्पताल कैंपस में 49 लाख 33 हजार रुपये की लागत से बननेवाला रैन बसेरा लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा. इसी के तहत रविवार को अस्पताल कैंपस में रैन बसेरा की आधारशिला रखी गयी. मौके पर गोविंदपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव, विधान पार्षद सलमान रागिव, मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी, उप मुख्य पार्षद सरोज सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, वार्ड पार्षद, राजेश कुमार मुरारी, दिवेन राय, विनय यादव, संजय पासवान सहित अनेक लोग मौजूद थे. दूसरी तरफ मंत्री ने रविवार को ही नगर पर्षद क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना, राज्य योजना मद, 13 वित्त राज्य आयोग एवं चतुर्थ राज्य वित्त आयोग योजना के अंतर्गत एक करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले 15 योजनाओं का उद्घाटन भी किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन