तीन अभ्यर्थियों को दिये गये शक्षिक नियुक्ति पत्र

Updated at : 27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
तीन अभ्यर्थियों को दिये गये शक्षिक नियुक्ति पत्र

तीन अभ्यर्थियों को दिये गये शिक्षक नियुक्ति पत्र फोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (सदर)रविवार को नगर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वरी हजारी ने नगर पर्षद क्षेत्र में स्नातक ग्रेड, उर्दू प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित के पद पर नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया. उर्दू शिक्षक के लिए अप्रशिक्षित मोगलाखार निवासी मो […]

विज्ञापन

तीन अभ्यर्थियों को दिये गये शिक्षक नियुक्ति पत्र फोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (सदर)रविवार को नगर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वरी हजारी ने नगर पर्षद क्षेत्र में स्नातक ग्रेड, उर्दू प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित के पद पर नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया. उर्दू शिक्षक के लिए अप्रशिक्षित मोगलाखार निवासी मो मुस्ताक अली की पुत्री खुदैजा जुलेखा, उर्दू प्रशिक्षित अकबरपुर राजहट निवासी अब्दुल समद की पुत्री नाहीद फातमा को तथा शरीफ कॉलोनी निवासी मो खुर्शीद आलम की पुत्री आसिया परवीन को उर्दू शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र दिये गये. तीनों को क्रमश: मध्य विद्यालय मोगलाखार, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय अंसार नगर तथा प्राथमिक विद्यालय पार नवादा उर्दू-2 के लिए नियुक्ति पत्र दिये गये. इस मौके पर गोविंदपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव, विधान पार्षद सलमान रागिव, नगर पर्षद के मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी, उपमुख्य पार्षद सरोज सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी के साथ ही एसडीओ राजेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय मौजूद थे. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि खुदैजा जुलेखा का नियोजन दो अलग-अलग वर्गों के लिए किया गया था. परंतु, खुदैजा जुलेखा ने उर्दू प्रशिक्षित शिक्षक वर्ग छह से आठ तक के लिए नियोजन पत्र प्राप्त किया. मोगलाखार निवासी अब्दुल मजीद के पुत्र मोख्ताल आलम के नहीं रहने के कारण उन्हें नियोजन पत्र नहीं दिया दिया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन