मेवालाल के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मंत्री

Updated at : 27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मेवालाल के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मंत्री

मेवालाल के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मंत्री नगर भवन में मनायी गयी महान फुटबॉलर मेवालाल की आठवीं पुण्यतिथिसमारोह में प्रदेश के कई जिलों से लोगों ने किया शिरकतफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (सदर)देश के महान फुटबॉलर व नवादा निवासी स्व मेवालाल की आठवीं पुण्यतिथि नगर भवन में मनायी गयी. अनुसूचित जाति विकास मोरचा के […]

विज्ञापन

मेवालाल के सपनों को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मंत्री नगर भवन में मनायी गयी महान फुटबॉलर मेवालाल की आठवीं पुण्यतिथिसमारोह में प्रदेश के कई जिलों से लोगों ने किया शिरकतफोटो-3प्रतिनिधि, नवादा (सदर)देश के महान फुटबॉलर व नवादा निवासी स्व मेवालाल की आठवीं पुण्यतिथि नगर भवन में मनायी गयी. अनुसूचित जाति विकास मोरचा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मेवालाल के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. नवादा के इस लाल ने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. ऐसे लोगों को भुलाया नहीं जा सकता है. मंत्री ने कहा कि यह नवादा के लोगों के लिए गर्व की बात है कि मेवालाल नवादा के लाल रहे है. पुण्यतिथि कार्यक्रम के आयोजक को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि फुटबॉलर मेवालाल के सम्मान में सरकारी स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जाने की चर्चा मुख्यमंत्री के समक्ष करूंगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह मेवालाल नवादा सहित देश का नाम ऊंचा किया है वैसे ही दूसरे लोगों को भी अपने देश और जिला का नाम ऊंचा करना चाहिए. आयोजित पुण्यतिथि समारोह को गोविंदपुर के पूर्व विधायक कौशल यादव ने कहा कि फुटबॉलर मेवालाल ने नवादा को जिस तरह से नाम ऊंचा किया है उसी तरह से हमलोगों को सींख लेने की आवश्यकता है. समारोह को विधान पार्षद सलमान रागिव, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, नगर पर्षद के अध्यक्ष इजहार रब्बानी, उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने भी संबोधित करते हुए मेवालाल को जिले के लिए प्रेरणाश्रोत बताया है. मंच संचालन कर रहे राजबल्लभ पासवान ने नवादा में स्थित स्टेडियम को महान फुटबॉलर मेवालाल के नाम पर करने की मांग रखी. इससे पूर्व अनुसूचित जाति विकास मोरचा की ओर से एक क्विंटल फूल का माला मंत्री को पहना कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में विनय यादव, नारायण मोहन स्वामी, ज्योति पासवान, नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार, संजय पासवान डीसी, वीरेंद्र पासवान, हिसुआ के पूर्व प्रखंड प्रमुख शैलेंद्र पासवान, जवाहर पासवान व हिसुआ नगर पंचायत के अध्यक्ष शोभा देवी आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन