31 तक जमा करायें आधार नंबर

31 तक जमा करायें आधार नंबर फाॅर्म नहीं जमा करने पर सब्सिडी से वंचित हो सकते हैं उपभोक्ता काशीचक. प्रखंड के उपभोक्ताओं के लिए एक मात्र सत्यभामा भारत गैस ग्रामीण वितरक के उपभोक्ताओं का आधार कार्ड पंजीकरण किया जा रहा है़ एजेंसी के प्रोपराइटर ज्योतिंद्र किशोर ने बताया कि उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक अपना […]
31 तक जमा करायें आधार नंबर फाॅर्म नहीं जमा करने पर सब्सिडी से वंचित हो सकते हैं उपभोक्ता काशीचक. प्रखंड के उपभोक्ताओं के लिए एक मात्र सत्यभामा भारत गैस ग्रामीण वितरक के उपभोक्ताओं का आधार कार्ड पंजीकरण किया जा रहा है़ एजेंसी के प्रोपराइटर ज्योतिंद्र किशोर ने बताया कि उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक अपना आधार कार्ड की प्रति जमा करने का विभागीय आदेश मिला है़ इसे लेकर प्रत्येक दिन कार्यालय खुला रहेगा़ संचालक ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को आधार कार्ड उपलब्ध है वे फाॅर्म भर कर कार्यालय में जमा कर दें. वैसे उपभोक्ता जिनके पास अभी आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हो सका है उन्हें भी नन आधार फाॅर्म भर कर जमा करना है़ ताकि लाभुकों को सरकार एवं भारत गैस के नियमानुसार सब्सिडी प्राप्त हो सकें. कार्यालय के अनुसार अभी तक 552 उपभोक्ताओं ने आधार जमा किया है. ज्ञात हो कि अगर उपभोक्ता द्वारा किसी भी तरह के आधार से संबंधित फाॅर्म नहीं भरे जाने की स्थिति में सब्सिडी की राशि से वंचित रहना पड़ सकता है़ इसलिए 31 दिसंबर तक फाॅर्म भर जमा करने की सलाह दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




