मोटिवेशनल प्रोग्राम कल

मोटिवेशनल प्रोग्राम कल नवादा कार्यालय. वारिसलीगंज के बीके साहू इंटर स्कूल में 29 दिसंबर को आइआइटी दिल्ली के छात्र रितेश कुमार द्वारा एक मोटिवेशनल प्रोग्राम किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों को आइआइटी की तैयारी को लेकर बेसिक जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि आमतौर पर बच्चे और इनके अभिभावकों में इस […]
मोटिवेशनल प्रोग्राम कल नवादा कार्यालय. वारिसलीगंज के बीके साहू इंटर स्कूल में 29 दिसंबर को आइआइटी दिल्ली के छात्र रितेश कुमार द्वारा एक मोटिवेशनल प्रोग्राम किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों को आइआइटी की तैयारी को लेकर बेसिक जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि आमतौर पर बच्चे और इनके अभिभावकों में इस बात को लेकर एक डर बना होता है. आइआइटी एक टफ परीक्षा है. इसे सामान्य बच्चे नहीं कर सकते. इसी भय को निकालने और बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में अभिभावकों को भी शामिल किया जायेगा. इस दौरान सदर एसडीओ राजेश कुमार, पकरीबरावां के एसडीपीओ रामपुकार सिंह और प्रशिक्षु एसडीपीओ मनोज कुमार पांडेय भी मौजूद रहेंगे. अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता हो इसके लिये स्कूलों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




