सीमित संसाधन में आइटीआइ की हो रही पढ़ाई

सीमित संसाधन में आइटीआइ की हो रही पढ़ाई 13 ट्रेडों में दिया जा रहा प्रशिक्षण आइटीआइ में ट्रेनरों का है अभावप्रतिनिधि, नवादा (नगर)औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में छात्रों को अलग-अलग ट्रेडों में व्यावसायिक शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है. इस वर्ष इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे नये ट्रेडों में भी प्रशिक्षण शुरू किया गया […]
सीमित संसाधन में आइटीआइ की हो रही पढ़ाई 13 ट्रेडों में दिया जा रहा प्रशिक्षण आइटीआइ में ट्रेनरों का है अभावप्रतिनिधि, नवादा (नगर)औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) में छात्रों को अलग-अलग ट्रेडों में व्यावसायिक शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है. इस वर्ष इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे नये ट्रेडों में भी प्रशिक्षण शुरू किया गया है. विद्यार्थियों को नये ट्रेडों में प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया गया है. इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में अभी 21 में से 10 सीटों में नामांकन हो गया है. शेष नामांकन विभागीय निर्देशानुसार किया जायेगा. आइटीआइ संस्थान में फिलहाल इलेक्ट्रिशियन, फीटर, टर्नर, मैशेनिस्ट, वायर मैन, वेल्डर, मोल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, एमएमवी व एमआरएसी जैसे ट्रेडों में पढ़ाई करायी जा रही है. संसाधनों का है अभावआइटीआइ के पास पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है. बावजूद संसाधनों का अभाव में इसकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. हालांकि कुछ कमरों को ठीक करा कर प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया गया है. इसमें ट्रेनिंग लेने के लिए कुछ छात्र पहुंचते है. लेकिन, संसाधनों के कमी के कारण इन्हें सही ढंग से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है. प्रशिक्षण के क्रम में उपयोग में आनेवाले उपकरणों की कमी के कारण सही ढंग से प्रशिक्षण नहीं मिल पाता है. साथ ही साथ सभी ट्रेडों में ट्रेनर इंस्ट्रक्टर की कमी भी देखी जा रही है.कर्मचारियों व इंस्ट्रक्टरों की है कमीआइटीआइ में काम के सफल संचालन के लिए कुल 65 पद सृजित है. लेकिन, वर्तमान में 29 ही कार्यरत है. विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए 33 इंस्ट्रक्टर का पद सृजित है. लेकिन, वर्तमान में केवल 11 इंस्ट्रक्टरों के भरोसे संस्थान को चलाया जा रहा है. कई ट्रेडों में बाहरी ट्रेनरों को दैनिक वेतन के आधार पर काम पर रख कर विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था की जा रही है. लेकिन, यह भी सही ढंग से काम नहीं कर पाता है. नये ट्रेडों में कुशल ट्रेनरों के अभाव में विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. विद्यार्थियों का स्कील डेवलपमेंट कर स्वरोजगार से जोड़ने का अभियान मेक-इन-इंडिया के तहत केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है. लेकिन, जब तक संस्थानों के हालात नहीं सुधारे जायेंगे स्थिति में सुधार नहीं हो पायेगी. हॉस्टल की व्यवस्था ठीक नहींआइटीआइ में बनाये गये होस्टल में सौ विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था की गयी है. फिलहाल 125 से लेकर 150 विद्यार्थी यहां रह रहे हैं. विद्यार्थियों को शौचालय व पेयजल की समस्या है. साथ ही साथ होस्टल में रहनेवाले विद्यार्थियों को सुरक्षा का भी खतरा है. छात्रावास में नाइट गार्ड नहीं है. साथ ही आइटीआइ की दीवार भी कई जगहों से टूटा हुआ है, जिससे कई असामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां लगा रहता है. कई बार छुट्टियों के समय होस्टल में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी है. आइटीआइ की जमीन का हो रहा अतिक्रमणआइटीआइ पूरे 34 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. पुराना बाउंड्री टूट जाने के कारण जगह-जगह से जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा है. खासकर आइटीआइ के दक्षिणी भाग से सड़क निकाल कर अतिक्रमण किया जा रहा है. आइटीआइ की जमीन वाइपास की दूसरी ओर भी है जहां पर स्थानीय लोगों का कब्जा है. जिला प्रशासन के निर्देश पर आइटीआइ के 10 एकड़ जमीन वन विभाग को दे दिया गया है. जहां नर्सरी बनाने का काम किया जाता है. वहीं , दक्षिण की ओर बीएसएनएल के द्वारा टावर भी लगा दिया गया है. आइटीआइ प्रशासन के अधिकारियों की माने तो बाउंड्री बनाने के लिए श्रम संसाधन विभाग को कई बार लिखा गया है. लेकिन, अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हुई है. दीवार टूटी होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा भी यहां लगा रहता है. विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ आइटीआइ में इंस्ट्रक्टरों का अभाव है. किसी तरह से व्यवस्था कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दीवार टूटी होने की सूचना कई बार श्रम संसाधन विभाग को दी गयी है. लेकिन, अभी तक इसमें निर्माण की कोई सूचना नहीं मिली है. नये ट्रेड चालू होने से विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है. हालांकि, कारपेंटर जैसे ट्रेड को इस वर्ष बंद कर दिया गया है.सुनील कुमार, उप प्राचार्य, आइटीआइट्रेड का नाम®कुल सीट®नामांकित विद्यार्थीइलेक्ट्रिशियन (एनसीवीटी)®21®15 इलेक्ट्रिशियन (एससीवीटी)®21®11फीटर (एनसीवीटी)® 21®13फीटर (एससीवीटी)®21®20टर्नर ®16®12मैसनिस्ट®16®11एमआरएसी ®16®14वायर मैन®21®17मैकेनिकल इलेक्ट्रॉनिक्स®21®21इंफॉर्मेशन टेक्टनाेलॉजी (आइटीसीएसएम)®21®10वेल्डर® 21®17 मोल्डर®21® 5मैकेनिक ट्रैक्टर® 21® 17मोटर मैकेनिक व्हीकल्स®21®19
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




