चौक-चौराहों पर जलने लगे अलाव

Updated at : 26 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
चौक-चौराहों पर जलने लगे अलाव

चौक-चौराहों पर जलने लगे अलाव फोटो-9नवादा (सदर). ठंड के बढ़ने के साथ ही प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था शनिवार से शुरू हो गयी है. सदर प्रखंड के सीओ जितेंद्र कुमार सिंह की देख-रेख में प्रजातंत्र चौक, इंदिरा चौक, सद्भावना चौक, भगत सिंह चौक सहित आठ स्थानों पर […]

विज्ञापन

चौक-चौराहों पर जलने लगे अलाव फोटो-9नवादा (सदर). ठंड के बढ़ने के साथ ही प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था शनिवार से शुरू हो गयी है. सदर प्रखंड के सीओ जितेंद्र कुमार सिंह की देख-रेख में प्रजातंत्र चौक, इंदिरा चौक, सद्भावना चौक, भगत सिंह चौक सहित आठ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था लोगों के लिए की गयी है. सीओ ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग से राशि प्राप्त होने के बाद बढ़ते ठंड से निजात के लिए चौक-चौराहों पर रहनेवाले लोगों के लिए यह व्यवस्था की गयी है. जरूरत हुई, तो सुबह में भी अलाव की व्यवस्था की जायेगी. नगर पर्षद की ओर से भी अलाव जलाये जाने की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन