पंचायत चुनाव में बदलेगा सीटों का आरक्षण

पंचायत चुनाव में बदलेगा सीटों का आरक्षण काशीचक. पिछले पंचायत चुनाव व आगामी पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण व इसमें फेरबदल की तैयारी को लेकर जिले से लेकर पंचायत स्तर पर पेपर वर्क शुरू कर दिया गया है़ पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ-साथ आरक्षण रोस्टर निर्माण से संबंधित पहलुओं पर कार्य प्रारंभ है़ […]
पंचायत चुनाव में बदलेगा सीटों का आरक्षण काशीचक. पिछले पंचायत चुनाव व आगामी पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण व इसमें फेरबदल की तैयारी को लेकर जिले से लेकर पंचायत स्तर पर पेपर वर्क शुरू कर दिया गया है़ पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ-साथ आरक्षण रोस्टर निर्माण से संबंधित पहलुओं पर कार्य प्रारंभ है़ आगामी अप्रैल-मई महीने में होने वाले पंचायत चुनाव में इस बार नया आरक्षण रोस्टर को लेकर जिला पर्षद से लेकर मुखिया व वार्ड तक में आरक्षण की मौजूदा तस्वीर बदल जायेगी़ इस संबंध में पंचायत चुनाव से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो बार से पंचायत चुनाव में परिवर्तन नहीं हुआ है़ लेकिन, इस बार आरक्षण को लेकर रोस्टर निर्माण का पत्र प्राप्त हो चुका है़ इसके लिए पेपर वर्क शुरू कर दिया गया है़ आरक्षण रोस्टर साल 2011 की जनगणना के आंकड़े के आधार पर तय किया गया है़ इसे लेकर मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों में हलचल तेज होने लगी है़ सबसे ज्यादा बेचैनी सात पंचायतों के मुखिया सीट में परिवर्तन को लेकर है़ हालांकि, बदलाव पंचायत के दूसरे पदों पर होने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




