नहीं खुले धान क्रय केंद्र

Updated at : 26 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं खुले धान क्रय केंद्र

नहीं खुले धान क्रय केंद्र धान बेच कर ही किसानों को करनी है रबी की बोआईप्रतिनिधि, वारिसलीगंजप्रदेश सरकार द्वारा पांच दिसंबर से ही धान क्रय केंद्र खोला जाना था. परंतु, जिला प्रशासन के ढूल-मूल रवैये से आज तक धान क्रय केंद्र प्रखंड में कहीं नहीं खोला गया है. इसके कारण किसानों को बिचौलिये के माध्यम […]

विज्ञापन

नहीं खुले धान क्रय केंद्र धान बेच कर ही किसानों को करनी है रबी की बोआईप्रतिनिधि, वारिसलीगंजप्रदेश सरकार द्वारा पांच दिसंबर से ही धान क्रय केंद्र खोला जाना था. परंतु, जिला प्रशासन के ढूल-मूल रवैये से आज तक धान क्रय केंद्र प्रखंड में कहीं नहीं खोला गया है. इसके कारण किसानों को बिचौलिये के माध्यम से धान बेचना पड़ रहा है. किसानों से धान खरीदने का जिम्मा पैक्स को दिया गया है. लेकिन, अब तक धान की खरीद प्रखंड में शुरू नहीं हुई है. किसान अपना धान औने-पौने दाम में बिचौलियों के यहां बेच रहे हैं. किसानों के पास लाचारी यह है कि उसे धान बेच कर तुरंत रबी फसल की बोआई करनी है. इसके लिए खाद, बीज, जोताई आदि का प्रबंध करना जरूरी है. किसानों को इसके अलावा कोई उपाय भी नहीं दिख रहा है. क्योंकि, किसान सारा कार्य अनाज बेच कर ही करते हैं.बिचौलिये उठा रहे लाभधान खरीद केंद्र खोले जाने में सरकार के लोग जितनी देर लगा रहे हैं किसानों की समस्या उतनी ही बढ़ती जा रही है. इसका सीधा लाभ बिचौलिया उठा रहा है. किसान औने-पौने दाम में धान बेचने पर मजबूर है. सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 1410 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. हालांकि, पिछले वर्ष की भांति सरकार द्वारा बोनस के रुपये की घोषणा भी नहीं की गयी है. इससे भी लोगों में दुविधा है. धान बेचना मजबूरीपरमानंद सिंह, रवींद्र शर्मा, वृजनंदन प्रसाद, सुरेश सिंह, कामेश्वर पासवान आदि किसानों ने बताया कि धान खरीद केंद्र अब तक नहीं खुलने से किसानों को अपना धान औने-पौने दाम में बेचना मजबूरी बन गया है. सरकार की घोषणा के अनुसार अधिकारी द्वारा समय का पालन नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.धान खरीदना परेशानी भरा कामधान खरीद को लेकर विभाग द्वारा आदेश तो मिल गया है. लेकिन किसान से धान खरीद कर मिलर को देना व मिलर से चावल लेकर एसएफसी में जमा करना परेशानी भरा कार्य है. मिलर से एकरारनामा विभाग द्वारा किया गया है. ऐसे में मिलर से चावल लेना पैक्स अध्यक्ष के लिए कठिन कार्य है. सुरेंद्र प्रसाद यादव, अध्यक्ष, मकनपुर पैक्स

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन