बच्चों में दिखी खेल प्रतिभा

Updated at : 25 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों में दिखी खेल प्रतिभा

बच्चों में दिखी खेल प्रतिभा वारिसलीगंज. तरंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल संसाधन केंद्र बाली के तरफ से जमुआवां मैदान में सीआरसीसी जितेंद्र कुमार मंटू की देखरेख में हुआ. प्रतियोगिता में संकुल संसाधन केंद्र के छह मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर मंटू ने कहा कि तरंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं के […]

विज्ञापन

बच्चों में दिखी खेल प्रतिभा वारिसलीगंज. तरंग प्रतियोगिता का आयोजन संकुल संसाधन केंद्र बाली के तरफ से जमुआवां मैदान में सीआरसीसी जितेंद्र कुमार मंटू की देखरेख में हुआ. प्रतियोगिता में संकुल संसाधन केंद्र के छह मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर मंटू ने कहा कि तरंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को निखारने का भरपूर प्रयास विभाग द्वारा किया जा रहा है. इसके माध्यम से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपने प्रतिभा का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर राज्य व देश स्तर पर परचम लहराने का अवसर प्राप्त होता है. इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने रुचि के अनुसार खेल का चयन करना चाहिए. इस दौरान दौड़, रिले दौड़, ऊंची व लंबी कूद, क्विज सहित अन्य तरह के आयोजन किये गये. इसमें 400 मीटर दौड़ में पवन कुमार व निभा कुमारी, 400 मीटर रिले दौड़ में सद्दाम हुसैन व चांदनी कुमारी, लंबी कूद में बिट्टू कुमार व रूबी कुमारी, ऊंची कूद में कमलेश कुमार व काजल कुमारी, लेखन प्रतियोगिता में सौरभ व दुर्गा कुमारी, कम्प्रीहेंशन में रोहित कुमार, पेंटिग में वंदना कुमारी, क्विज में निभा कुमारी आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सभी चयनित छात्र-छात्राओं को संकुल संसाधन केंद्र बाली में पुरस्कृत किया गया. मौके पर संकुल समन्वयक दिनेश प्रसाद सिंह, राजकुमार, संचालक महेश कुमार, फैयाज अहमद, साहिद इमाम, सुरेश चौधरी, परमानंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन