नन्हे-मुन्ने बच्चे बने सांता क्लॉज

Updated at : 24 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
नन्हे-मुन्ने बच्चे बने सांता क्लॉज

नन्हे-मुन्ने बच्चे बने सांता क्लॉजबच्चों में बांटी गयी मिठाइयां व उपहारफोटो-10प्रतिनिधि, नवादा (नगर)दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विद्यालय द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया. क्रिसमस को लेकर प्री-प्राइमरी क्लास के बच्चे सांता क्लॉज के ड्रेस में सज कर आये बच्चों को […]

विज्ञापन

नन्हे-मुन्ने बच्चे बने सांता क्लॉजबच्चों में बांटी गयी मिठाइयां व उपहारफोटो-10प्रतिनिधि, नवादा (नगर)दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विद्यालय द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया. क्रिसमस को लेकर प्री-प्राइमरी क्लास के बच्चे सांता क्लॉज के ड्रेस में सज कर आये बच्चों को टॉफी, चॉकलेट व गुब्बारा आदि उपहार के रूप में दिया गया. प्रधानाचार्य अशीष अग्निहोत्री व हेड मिस्ट्रेस तृप्ति अग्निहोत्री ने कहा कि हमलोग धर्मनिरपेक्ष देश के नागरिक हैं. हमलोगों को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. प्रधानाचार्य ने बच्चों से कहा कि सांता क्लॉज की तरह सही मार्ग पर चलकर गरीबों व बेसहारों को प्रेम का उपहार देकर भाईचारे की भावना को बढ़ाए. हेड मिस्ट्रेस ने कहा कि प्री-प्राइमरी क्लास के बच्चे सांता क्लॉज के वेश में काफी सुंदर लग रहे हो. निदेशक शशिभूषण ने बच्चों को इसाई धर्म व ईसा मसीह के बारे में बतलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन