पुलिस बलों की हुई प्रतिनियुक्ति

Updated at : 23 Dec 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस बलों की हुई प्रतिनियुक्ति

पुलिस बलों की हुई प्रतिनियुक्ति अकबरपुर. 24 दिसंबर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती मिलाद उल नवी पर आपसी भाईचारे व शांति बनाये रखने के उद्देश्य से विधि व्यवस्था संबंधी आदेश निर्गत किया गया है. सांप्रदायिक व विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन को चुस्त- दुरुस्त किया गया है. इसके लिए […]

विज्ञापन

पुलिस बलों की हुई प्रतिनियुक्ति अकबरपुर. 24 दिसंबर को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती मिलाद उल नवी पर आपसी भाईचारे व शांति बनाये रखने के उद्देश्य से विधि व्यवस्था संबंधी आदेश निर्गत किया गया है. सांप्रदायिक व विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन को चुस्त- दुरुस्त किया गया है. इसके लिए संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों व पुलिस बलों को प्रतिनियुक्ति किया गया है. अकबरपुर थाने में बीडीओ राधा रमण मुरारी व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सीओ निर्मल राम व पुअनि श्याम सुंदर पासवान, पचरूखी में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अवधेश कुमार व पुअनि नेयाज अहमद खान, फरहा में अंचल निरीक्षक दिलीप कुमार, न्यूयार्क बिल्डिंग के पास श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी दीपक कुमार व पुअनि उमाशंकर सिंह, नेमदारगंज में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विकास कुमार व पुअनि रामनारायण चौधरी, देवरा में गोदाम मैनेजर वीरेंद्र कुमार सिंह व पुअनि दिलीप कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन