अब शिक्षकों को नहीं मिलेगा मनमाफिक अवकाश
Updated at : 23 Dec 2015 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

रोह : बीआरसी में मंगलवार को प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें निर्देश दिया गया कि किसी भी हालत में अब शिक्षकों को मनमौजी आकास्मिक अवकाश नहीं मिलेगा. अगर विद्यालय में विशेष कार्य हैं बावजूद शिक्षक को अवकाश पर जाना है, तो ऐसा नहीं होगा. क्योंकि पहले शिक्षकों को विद्यालय के संचालन को देखना है. […]
विज्ञापन
रोह : बीआरसी में मंगलवार को प्रधान शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें निर्देश दिया गया कि किसी भी हालत में अब शिक्षकों को मनमौजी आकास्मिक अवकाश नहीं मिलेगा. अगर विद्यालय में विशेष कार्य हैं बावजूद शिक्षक को अवकाश पर जाना है, तो ऐसा नहीं होगा. क्योंकि पहले शिक्षकों को विद्यालय के संचालन को देखना है.
इसके बाद ही कार्य करना है. इतना ही नहीं अगर कोई शिक्षक किसी भी तरह के गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्त हैं, तो उनका प्रतिनियोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के बाद रद्द कर दिया गया है. ऐसे शिक्षक अब विद्यालय में जाकर कार्य करेंगे.
इसके अलावा बीएलओ या जनगणना कार्य में लगे शिक्षक स्कूल के बाद ही उक्त कार्य को कर सकेंगे. इसके अलावा समय से विद्यालय आने व बच्चों की 60 प्रतिशत उपस्थित हर हाल में सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इसके अलावा प्रत्येक माह शिक्षक अभिभावक गोष्ठी करने का भी आदेश दिया है. मौके पर बीआरपी राजकपूर, संयुक्ता, मध्याह्न भोजन प्रभारी सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




