अकबरपुर में मिठाई दुकान में चोरी

Updated at : 22 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
अकबरपुर में मिठाई दुकान में चोरी

अकबरपुर में मिठाई दुकान में चोरी अकबरपुर. फतेहपुर मोड़ स्थित मनोज मिठाई दुकान में सोमवार की रात चोरों ने आलमारी तोड़कर 10 हजार रुपये मूल्य की मिठाइयां चुरा ली. अलमारी को तोड़कर नष्ट कर डाला. दुकान संचालक मनोज कुमार ने बताया कि वे सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर भोजन करने के लिए अपना […]

विज्ञापन

अकबरपुर में मिठाई दुकान में चोरी अकबरपुर. फतेहपुर मोड़ स्थित मनोज मिठाई दुकान में सोमवार की रात चोरों ने आलमारी तोड़कर 10 हजार रुपये मूल्य की मिठाइयां चुरा ली. अलमारी को तोड़कर नष्ट कर डाला. दुकान संचालक मनोज कुमार ने बताया कि वे सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर भोजन करने के लिए अपना आवास गया. इसी बीच घात लगा कर बैठे चोरों ने घटना को अंजाम दिया. दुकान संचालक ने बताया कि चोरों ने मिठाई के अलावा अन्य सामान चुराकर आलमारी को बीच सड़क पर छोड़ भाग निकले. उन्होंने बताया कि जब सबेरे दुकान खोलने के लिए घटनास्थल पर आये, तो आलमारी क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर पाया गया. अलमारी से रेडियो, मिठाईयां व अन्य सामान गायब पाये गये. फतेहपुर मोड़ पर चोरी की घटनाओं में निरंतर हो रही वृद्धि से दुकानदारों की परेशनियां बढ़ी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन