डीएम के हस्तक्षेप पर आमरण सत्याग्रह समाप्त

डीएम के हस्तक्षेप पर आमरण सत्याग्रह समाप्त काशीचक. तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे दीपक कुमार रिंकु को मंगलवार को बीडीओ जुल्फिकार आदिल व सीओ अमित कुमार ने जूस पिला कर अनशन समाप्त करवाया. सोमवार की शाम डीएम मनोज कुमार ने दीपक कुमार रिंकु से फोन पर वार्ता कर अनशन समाप्त करने का अनुरोध […]
डीएम के हस्तक्षेप पर आमरण सत्याग्रह समाप्त काशीचक. तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे दीपक कुमार रिंकु को मंगलवार को बीडीओ जुल्फिकार आदिल व सीओ अमित कुमार ने जूस पिला कर अनशन समाप्त करवाया. सोमवार की शाम डीएम मनोज कुमार ने दीपक कुमार रिंकु से फोन पर वार्ता कर अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था. डीएम ने मृतक के परिजनों को अकुशल श्रमिक आकस्मिक मृत्यु योजना के अंतर्गत अविलंब लाभ देने की बात, स्वास्थ्य कर्मियों पर जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. 10 लाख अनुग्रह राशि व सरकारी नौकरी के संबंध में डीएम ने सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही. इसी अधार पर आमरण अनशन कर रहे लोगों ने अनशन तोड़ने का निर्णय लिया. डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने अनशन कारियों को जूस पिला कर अनशन समाप्त करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




