आंगनबाड़ी चालू कराने की गुहार

Updated at : 22 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी चालू कराने की गुहार

आंगनबाड़ी चालू कराने की गुहार कौआकोल. तीन साल से बंद पड़े प्रखंड के पाली बेलदरिया आंगनबाड़ी केंद्र को चालू किये जाने की मांग ग्रामीणों ने डीएम से की है. गौरतलब है कि सेविका का चयन नहीं होने व कौआकोल सीडीपीओ द्वारा बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्र के प्रति लापरवाही बरते जाने कारण यह केंद्र तीन साल […]

विज्ञापन

आंगनबाड़ी चालू कराने की गुहार कौआकोल. तीन साल से बंद पड़े प्रखंड के पाली बेलदरिया आंगनबाड़ी केंद्र को चालू किये जाने की मांग ग्रामीणों ने डीएम से की है. गौरतलब है कि सेविका का चयन नहीं होने व कौआकोल सीडीपीओ द्वारा बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्र के प्रति लापरवाही बरते जाने कारण यह केंद्र तीन साल से बंद पड़ा है. इससे इस पोषक क्षेत्र के नौनिहाल बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. ग्रामीणों द्वारा कई बार डीएम के जनता दरबार में भी उक्त केंद्र को चालू करने के लिए आवेदन दिया गया है. बावजूद आज तक इस केंद्र को चालू किये जाने को लेकर विभाग गंभीर नहीं है. इधर, इस केंद्र के बारे जानकारी लेने के क्रम में कौआकोल सीडीपीओ ने बताया कि उक्त केंद्र की सेविका का चयन से संबंधित मामला अभी वरीय अधिकारियों के यहां जांच पड़ताल की प्रक्रिया में है. प्रक्रिया खत्म होते ही सेविका का चयन कर केंद्र को चालू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन