सुरक्षा को लेकर की हुई वाहनों की जांच

सुरक्षा को लेकर की हुई वाहनों की जांच एसपी के निर्देश पर भगत सिंह चौक पर चला अभियानफोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (सदर)शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अपराधियों की धर-पकड़ शुरू कर दिया गया है. इसके तहत वाहनों की जांच की जा रही है. नगर थाने की तरफ से शहर के भगत […]
सुरक्षा को लेकर की हुई वाहनों की जांच एसपी के निर्देश पर भगत सिंह चौक पर चला अभियानफोटो-4प्रतिनिधि, नवादा (सदर)शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अपराधियों की धर-पकड़ शुरू कर दिया गया है. इसके तहत वाहनों की जांच की जा रही है. नगर थाने की तरफ से शहर के भगत सिंह चौक पर चलाये गये वाहन जांच अभियान से दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. जांच के दौरान वाहनों के डिक्की की तलाशी के साथ ही चालकों के लाईसेंस की जांच, वाहन का कागजात व हेलमेट की जांच की गयी. जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालकों के पास लाईसेंस नहीं होने पर फाइन वसूला गया. जांच के लिए मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. वाहन जांच अभियान जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी शुरू किया जा रहा है. इधर, एसपी ने बताया कि नगर थाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित थानाध्यक्षों को गश्ती में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




