रोकें... नगर परिषद की बैठक में कई मुददों पर चर्चा

Updated at : 21 Dec 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
रोकें... नगर परिषद की बैठक में कई मुददों पर चर्चा

रोकें… नगर परिषद की बैठक में कई मुददों पर चर्चा बिहारी घाट बंदोवस्ती व बकरी हाट बंदोबस्ती पर चर्चाफोटो-3नवादा, सदरसोमवार को नगर परिषद सभागार में पार्षदों की बैठक आयोजित की गयी. नगर परिषद के मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बिहारी घाट की बंदोबस्ती की स्वीकृति, बकरी हाट बाजार की बंदोबस्ती […]

विज्ञापन

रोकें… नगर परिषद की बैठक में कई मुददों पर चर्चा बिहारी घाट बंदोवस्ती व बकरी हाट बंदोबस्ती पर चर्चाफोटो-3नवादा, सदरसोमवार को नगर परिषद सभागार में पार्षदों की बैठक आयोजित की गयी. नगर परिषद के मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बिहारी घाट की बंदोबस्ती की स्वीकृति, बकरी हाट बाजार की बंदोबस्ती की स्वीकृति, होल्डिंग बंदोवस्ती की स्वीकृति पर चर्चा की गयी. बैठक में नगर विकास एंव आवास विभाग द्वारा मांगी गयी संवर्ग के गठन पर भी चर्चा की गयी. इसके साथ ही सशक्त स्थायी समिति के कार्यवाही की पुष्टि की गयी. छठ पूजा के दौरान खर्च किये गये राशि के संबंध में भी चर्चा की गयी. कुछ पार्षदों ने नगर में व्याप्त गंदगी का मुददा उठाया तथा विशेष सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया. शहर के सौन्दर्यीकरण पर भी चर्चा की गयी. पहलीबार बैठक में शामिल हुए नवादा विधायक राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि शहर की पहचान उसके सुन्दरता से होती है. नगर में व्याप्त गंदगी पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की तथा बोर्ड को सफाई मुख्य मुद्दा बनाने की बात कही. वार्ड पार्षद सुरेश कुमार, सुवोध कुमार जॉनी, राजेश कुमार मुरारी, प्रशांत राय ने भी कई मुद्दों को बैठक में उठाया. बैठक में उप मुख्यपार्षद सरोज सिंह, बिमला देवी, कंचन कुमारी, रीना कुमारी, कैलास यादव, मनवां देवी, मोख्तार खां, जस्सीम उद्दीन, रुपेश कुमार, रुपा कुमारी, उर्मिला देवी, सुनील कुमार, पूनम कुमारी, ममता कुमारी सहित अनेक वार्ड पार्षद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन