शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग

Updated at : 21 Dec 2015 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग

शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग वार्ड पार्षदों ने नगर पर्षद में किया विधायक का अभिनंदन फोटो 3प्रतिनिधि, नवादा (सदर)नवादा के विधायक राजबल्लभ प्रसाद का अभिनंदन सोमवार को नगर पर्षद में वार्ड पार्षदों ने किया. नगर पर्षद के मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों ने विधायक का अभिनंदन किया. मौके […]

विज्ञापन

शहर के विकास के लिए हर संभव सहयोग वार्ड पार्षदों ने नगर पर्षद में किया विधायक का अभिनंदन फोटो 3प्रतिनिधि, नवादा (सदर)नवादा के विधायक राजबल्लभ प्रसाद का अभिनंदन सोमवार को नगर पर्षद में वार्ड पार्षदों ने किया. नगर पर्षद के मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों ने विधायक का अभिनंदन किया. मौके पर वार्ड पार्षदों ने विधायक राजबल्लभ प्रसाद से शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सहयोग करने की अपील की. उप मुख्य पार्षद सरोज सिंह ने कहा कि नगर पार्षद कम संसाधन में ही विकास करने का प्रयास कर रही है. विधायक मद के रुपये प्राप्त हो, तो शहर में और भी विकास के कार्य किये जा सकते हैं. इस मौके पर विधायक राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि नगर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में फैले गंदगी को हटाने में तेजी लायी जाये. इस मौके पर वार्ड पार्ष राजेश कुमार मुरारी, कैलास यादव, दिवेन कुमार राय, सुनील देवी, सुरेश कुमार, प्रशांत राय, रुपा कुमारी, रुपेश कुमार कारू, उर्मिला देवी, सिदेश्वर यादव,सुबोध कुमार जॉनी, पूनम कुमारी, ममता देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन