खाता खोलवाने के नाम पर रुपये की उगाही

खाता खोलवाने के नाम पर रुपये की उगाही धमौल. मध्य विद्यालय ढोढ़ा के प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार विद्यालय के छात्र-छात्राओं से नजायज रुपये वसूलने की शिकायत गांव के लोगों ने की है़ इस बावत गांव के पवन कुमार, रामचंद्र यादव, विजय यादव, विशेश्वर राउत आदि के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीइओ हीरा साह को ग्रामीणों ने […]
खाता खोलवाने के नाम पर रुपये की उगाही धमौल. मध्य विद्यालय ढोढ़ा के प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार विद्यालय के छात्र-छात्राओं से नजायज रुपये वसूलने की शिकायत गांव के लोगों ने की है़ इस बावत गांव के पवन कुमार, रामचंद्र यादव, विजय यादव, विशेश्वर राउत आदि के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीइओ हीरा साह को ग्रामीणों ने देकर बताया कि प्रभारी शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों से खाता खोलवाने के नाम पर प्रति छात्र 20 रुपये की उगाही की जा रही है़ ग्रामीणों ने इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई किये जाने की मांग बीइओ से की है़ इधर, विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने बताया कि ग्रामीणों का ये आरोप बेबुनियाद है, जो सत्यता से परे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




