आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधि का हुआ अंकेक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधि का हुआ अंकेक्षण फोटो-14हिसुआ. शनिवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया गया़ बच्चों की उपस्थिति, टीएचआर वितरण, टीकाकरण पंजी, निगरानी पंजी, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की सूची सहित अन्य अभिलेखों की सामाजिक तौर पर जांच और जानकारी दी गयी़ अंकेक्षण कराने में […]
आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधि का हुआ अंकेक्षण फोटो-14हिसुआ. शनिवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर केंद्रों से मिलने वाली सेवाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया गया़ बच्चों की उपस्थिति, टीएचआर वितरण, टीकाकरण पंजी, निगरानी पंजी, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की सूची सहित अन्य अभिलेखों की सामाजिक तौर पर जांच और जानकारी दी गयी़ अंकेक्षण कराने में सीडीपीओ उषा सिन्हा, पर्यवेक्षिका नीलम शर्मा, रंजीता कुमारी, अनामिका कुमारी आदि जुटी हुई थी़ सीडीपीओ ने तुंगी हसनपुर पहाड़ी और बिचली टोला के केंद्रों को निरीक्षण किया़ अंकेक्षण में केंद्रों पर पोषक क्षेत्र के लाभुक, महिला मंडल के सदस्य आदि तो अच्छी संख्या में जुटे पर जनप्रतिनिधियों ने उदासिनता दिखायी़ कई संबंधित पार्षदों ने सूचना नहीं देने की शिकायत सीडीपीओ से की, तो कई सेविकाओं ने सूचना देने के बाद भी जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने की शिकायत की़ गौरतलब है कि अंकेक्षण में वार्ड पार्षद, पंचायत सचिव, विकास मित्र, आशा, एएनएम, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी, बच्चों के चार अभिभावक, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग से दो सदस्य आदि को रहना है़ सभी की सक्रियता नहीं रहने की वजह से कई जगह पर खानापूर्ति की स्थिति भी सामने आयी़ हालांकि, नगर पंचायत के लगभग सभी केंद्रों पर बेहतर तैयारी सेविकाओं व सहायिकों द्वारा की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




