कम उपस्थिति पर बंद हुआ बीइओ का वेतन

कम उपस्थिति पर बंद हुआ बीइआे का वेतन फोटो-2डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा नवादा, पकड़ीबरावां, रोह, वारिसलीगंज, सिरदला के बीइओ पर हुई कार्रवाई विद्यालयों में चल रही सरकार की योजनाओं का प्रखंडवार लिया जायजाप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयविद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों की कम उपस्थिति मिलने पर हेडमास्टरों पर कार्रवाई होगी. साथ […]
कम उपस्थिति पर बंद हुआ बीइआे का वेतन फोटो-2डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा नवादा, पकड़ीबरावां, रोह, वारिसलीगंज, सिरदला के बीइओ पर हुई कार्रवाई विद्यालयों में चल रही सरकार की योजनाओं का प्रखंडवार लिया जायजाप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयविद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों की कम उपस्थिति मिलने पर हेडमास्टरों पर कार्रवाई होगी. साथ ही बीइओ भी बख्से नहीं जायेंगे. यह बातें डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान नवादा, पकड़ीबरावां, रोह, वारिसलीगंज, सिरदला आदि प्रखंडों के कई स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर उक्त प्रखंडों के बीइओ को स्पष्टीकरण के साथ वेतन बंद करने का निर्देश डीइओ को दिया. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित उपस्थित सभी डीपीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रत्येक माह अधिक से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कर उसका प्रतिवेदन मुझे उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर देखें कि सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाएं विद्यालयों में चल रही हैं या नहीं. अभिभावकों के साथ बैठक हो रही है या नहीं व बच्चों के उपस्थिति बढ़ाने के लिए क्या-क्या प्रयास किये जा रहे हैं. मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत पाये जाने पर बीइओ के साथ-साथ बीआरपी भी जिम्मेवार होंगे. उन्होंने कहा कि स्कूल अवधि में शिक्षक जनगणना का कार्य नहीं करेंगे. शिक्षकों को जनगणना कार्य के लिए अलग से पैसा भी मिलता है. अत: स्कूल अवधि के बाद जनगणना का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि जिन-जिन स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम है, वहां एक महीने के अंदर उपस्थिति बढ़ाएं अन्यथा प्रधानाचार्य सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. विद्यालयों में वर्ग कक्ष निर्माण तथा अन्य सिविल कार्य का प्रखंडवार डीएम द्वारा समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि प्रखंड व जिला स्तर पर बैठकों के परिणाम स्वरूप कार्य में तेजी आयी है. डीएम ने कहा कि जिन-जिन विद्यालयों में अधिक निकासी कर ली गयी है, वहां के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध एफआइआर करें, साथ ही निलाम पत्रवाद द्वारा पैसा वसूली भी करें. डीएम ने जिले में बन रहे मॉडल स्कूल के कार्यों की भी समीक्षा की. गोविंदपुर, नरहट व अकबरपुर के मॉडल स्कूल को हैंड ओवर करने का निर्देश दिया. डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की समीक्षा के क्रम में कहा कि सभी बीइओ माह में एक बार स्कूलों का निरीक्षण करें. स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र ही बहाली की जायेगी. इसके अतिरिक्त पाठ्य पुस्तकों का वितरण, स्थापना संबंधी कार्य, पोषाक वितरण, साइकिल वितरण, मध्याह्न भोजन आदि की भी डीएम द्वारा समीक्षा की गयी. बैठक में डीइओ गोरख प्रसाद, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीपीओ सुरेंद्र कुमार मंडल, डॉ कुंवर राम, मिथिलेश कुमार सिन्हा, चिंता कुमारी, निर्मला भारती सहित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कनीय अभियंता, बीआरसी व सीआरसी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




