तैयार हो रहा नया डाटाबेस भी
Updated at : 19 Dec 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : विखंडित वोटर लिस्ट का डाटाबेस तैयार करने का काम जोरशोर से चल रहा है. समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में एनआइसी के कंप्यूटर विशेषज्ञों द्वारा वोटर लिस्ट तैयार किया जा रहा है. चुनाव आयोग द्वारा तय समय सीमा के अनुसार 21 दिसंबर तक प्रारूप मतदाता सूची का शॉफ्ट कॉपी तैयार किया जाना है. […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : विखंडित वोटर लिस्ट का डाटाबेस तैयार करने का काम जोरशोर से चल रहा है. समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में एनआइसी के कंप्यूटर विशेषज्ञों द्वारा वोटर लिस्ट तैयार किया जा रहा है.
चुनाव आयोग द्वारा तय समय सीमा के अनुसार 21 दिसंबर तक प्रारूप मतदाता सूची का शॉफ्ट कॉपी तैयार किया जाना है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने बताया कि मतदाता सूची का डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू हो चुका है. एनआइसी की मदद से यह काम तेजी से हो रहा है.
प्रखंडों के अनुसार कंप्यूटर विशेषज्ञ लगाये गये हैं, जो पंचायतों के वार्डवार वोटर लिस्ट तैयार कर रहे हैं. वोटर लिस्ट तैयार करने के काम को सही ढंग से संचालन करने के लिए एनआइसी प्रभारी राजीव कुमार भी सक्रियता से जुटे हैं.
जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि डाटाबेस को तय समय सीमा के अंदर तैयार करा लिया जायेगा. प्रारूप मतदाता सूची का शॉफ्ट प्रति बन जाने के बाद इसे राज्य चुनाव आयोग के पास भेजा जायेगा. आयोग द्वारा अनुमति मिलने के बाद 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




