नगर पर्षद का घेराव करेंगे सफाई कर्मी

Updated at : 18 Dec 2015 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद का घेराव करेंगे सफाई कर्मी

नगर पर्षद का घेराव करेंगे सफाई कर्मीफोटो-5नवादा नगर. नगर पर्षद के अधिकारियों द्वारा वादा खिलाफी किये जाने के विरोध में नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने घेराव करने का निर्णय किया है. दिनेश कुमार अकेला की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों की हुई बैठक में लोगों ने कहा कि नगर पर्षद के अधिकारियों ने झूठा वादा […]

विज्ञापन

नगर पर्षद का घेराव करेंगे सफाई कर्मीफोटो-5नवादा नगर. नगर पर्षद के अधिकारियों द्वारा वादा खिलाफी किये जाने के विरोध में नगर पर्षद के सफाई कर्मियों ने घेराव करने का निर्णय किया है. दिनेश कुमार अकेला की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों की हुई बैठक में लोगों ने कहा कि नगर पर्षद के अधिकारियों ने झूठा वादा करके हड़ताल को तोड़वाया. अधिकारियों के वादे के मुताबिक दैनिक रूप से कार्यरत सफाई कर्मियों को परमानेंट करने का वादा किया गया था. लेकिन, हड़ताल समाप्त होने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है. अांबेडकर पार्क में शुक्रवार को आयोजित बैठक में भंगी समाज के अध्यक्ष अर्जुन भंगी ने कहा कि किसी भी कीमत पर मांगों से पीछे नहीं हटा जा सकता. अधिकारियों ने झूठे वादे करके हड़ताल को समाप्त कराया है. यदि किये गये वादे पूरे नहीं किये जाते, तो दोबारा हड़ताल किया जायेगा. आंदोलन के पहले चरण में नगर पर्षद का घेराव करने का निर्णय लिया गया. बैठक में दिलीप भंगी सहित कई सफाई कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन