समाय पंचायत में लगा निबंधन मेला

समाय पंचायत में लगा निबंधन मेला नवादा कार्यालय. जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजन के अवसर उपलब्ध कराने को जिला नियोजनालय द्वारा ऑन लाइन निबंधन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन सदर प्रखंड के समाय पंचायत के पंचायत भवन में किया गया. इसमें 35 आवेदन प्राप्त हुए. सरकार के निर्देश के आलोक में आयोजित इस […]
समाय पंचायत में लगा निबंधन मेला नवादा कार्यालय. जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजन के अवसर उपलब्ध कराने को जिला नियोजनालय द्वारा ऑन लाइन निबंधन सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन सदर प्रखंड के समाय पंचायत के पंचायत भवन में किया गया. इसमें 35 आवेदन प्राप्त हुए. सरकार के निर्देश के आलोक में आयोजित इस शिविर का लाभ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के नवयुवक उठा रहे हैं. अगला निबंधन सह मार्ग दर्शन शिविर 29 दिसंबर को कादिरगंज पंचायत के मनरेगा भवन में आयोजित होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी श्याम प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शीघ्र ही जिला स्तर पर कैरियर मार्ग दर्शन मेले का भी आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




