तीन आवेदकों की होगी नियुक्ति

Updated at : 18 Dec 2015 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
तीन आवेदकों की होगी नियुक्ति

तीन आवेदकों की होगी नियुक्ति अनुकंपा समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय विचाराधीन कई मामलों का हुआ निबटारा फोटो भी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें सेवा संपुष्टि, एसीपी, एमएसीपी अनुकंपा पर नियुक्ति आदि मामलों पर चर्चा हुई. अनुकंपा के 26 आवेदन […]

विज्ञापन

तीन आवेदकों की होगी नियुक्ति अनुकंपा समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय विचाराधीन कई मामलों का हुआ निबटारा फोटो भी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें सेवा संपुष्टि, एसीपी, एमएसीपी अनुकंपा पर नियुक्ति आदि मामलों पर चर्चा हुई. अनुकंपा के 26 आवेदन पत्रों में से तीन आवेदन पत्रों पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. बाकी मामलों में आश्रितों से शपथ पत्र मांगा गया. 29 दिसंबर को इस संबंध में दोबारा बैठक करने का निर्णय लिया गया. साथ ही वर्षों से लंबित लिपिकों व आशुलिपिकों की सेवा संपुष्टि के विचाराधीन 63 मामलों में 48 का सेवा संपुष्टि किया गया. प्रधान लिपिकों व आशुलिपिकों के 90 मामलों में से 39 कर्मियों को एसीपी, एमएसीपी का लाभ दिया गया. राजस्व कर्मचारियों के एसीपी, एमएसीपी के 52 मामलों व सेवानिवृत्त अमीन व जनसेवक के पांच-पांच मामले व जीप चालकों के मामले पर भी 11 जनवरी को बैठक की तिथि निर्धारित की गयी. गौरतलब है कि डीएम ने वर्षों से लंबित कर्मियों के अनुकंपा, एसीपी व सेवा संपुष्टि के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर कई विचाराधीन मामलों का निबटारा किया. उन्होंने कहा है कि शेष विचाराधीन मामलों पर निर्धारित तारीख को बैठक कर उन्हें निबटाया जायेगा. बैठक में एसपी विकास वर्मन, उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा राजेश कुमार, रजौली शंभु शरण पांडेय, डीएफओ अजीत सिंह, स्थापना उपसमाहर्ता मंजुषा चंद्रा सहित सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन