दिरमोबारा की टीम 45 रनों से विजयी

दिरमोबारा की टीम 45 रनों से विजयी रोह. प्रखंड के मां दुर्गा मंदिर मैदान कुंज पर आयोजित हो रहे राघो महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ए ग्रूप के दो मैच गुरुवार को खेला गया.पहले मैच में कुंहरवां डीह ने दिरमोबारा को पराजित किया. दूसरी मैच में दिरमोबारा ने अांबेडकरनगर को 45 रनों से पराजित कर […]
दिरमोबारा की टीम 45 रनों से विजयी रोह. प्रखंड के मां दुर्गा मंदिर मैदान कुंज पर आयोजित हो रहे राघो महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ए ग्रूप के दो मैच गुरुवार को खेला गया.पहले मैच में कुंहरवां डीह ने दिरमोबारा को पराजित किया. दूसरी मैच में दिरमोबारा ने अांबेडकरनगर को 45 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी वापसी किया. गुरुवार को टॉस जीत कर पहले खेलते हुए दिरमोबारा की टीम ने शानदान 109 रन बनाये. इसमें कप्तान चंदन कुमार ने शानदार 55 रन बनाया. उन्हें मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. बुधवार को खेले गये मैच में कुम्हरावां डीह ने दिरमोबारा को हरा दिया था. इसमें मो चुन्नू को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था. पुरस्कार वितरण समाजसेवी व विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले गंगा महतो के हाथों दिया गया. एंपायर की भूमिका में चुनचुन वर्मा, विकास पटेल व संदीप कुमार थे. मौके पर धर्मेंद्र कुमार, पिंटू कुमार, सुजीत कुमार, मुकेश पटेल, राजकुमार, विपिन कुमार, सुभाष कुमार, गड्डू कुमार, संदीप कुमार सोनू, नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




