नारदीगंज में तरंग प्रतियोगिता आयोजित

नारदीगंज में तरंग प्रतियोगिता आयोजित नारदीगंज. शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न संकुलों में तरंग प्रतियोगिता 2015 का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, दौड़, पेंटिंग, क्विज, संगीत अादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को प्रखंड में आयोजित प्रखंडस्तरीय तंरग प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा. इस दौरान मध्य […]
नारदीगंज में तरंग प्रतियोगिता आयोजित नारदीगंज. शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न संकुलों में तरंग प्रतियोगिता 2015 का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, दौड़, पेंटिंग, क्विज, संगीत अादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को प्रखंड में आयोजित प्रखंडस्तरीय तंरग प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा. इस दौरान मध्य विद्यालय कहुआरा संकुल में संकुल समन्वयक मधुसूदन राम के देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. मौके पर प्रभारी कपिलदेव पासवान, परशुराम प्रसाद आदि उपस्थित थे. मध्य विद्यालय ओड़ाें में संकुल समन्वयक जयराम प्रसाद की देखरेख में प्रतियोगिता हुई. इसमें 15 विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर प्रभारी शरणदेव प्रसाद सिंह, साधुशरण सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. मध्य विद्यालय पकरिया संकुल में संकुल समन्वयक कुमार संजय की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रभारी अमिरक प्रसाद, ललन कुमार, अरशद हुसैन, नवीन कुमार आदि शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




