राजद ने बनाये एक लाख नये सदस्य

Updated at : 18 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
राजद ने बनाये एक लाख नये सदस्य

राजद ने बनाये एक लाख नये सदस्य 27 दिसंबर को होगा प्रखंड अध्यक्षों का चुनावजिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी शुरूप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकेंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद जिले भर में चलायी जा रही राजद के सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में अब तक एक लाख तीन हजार नये सदस्य बनाये गये हैं. सदस्यता अभियान […]

विज्ञापन

राजद ने बनाये एक लाख नये सदस्य 27 दिसंबर को होगा प्रखंड अध्यक्षों का चुनावजिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी शुरूप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकेंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद जिले भर में चलायी जा रही राजद के सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में अब तक एक लाख तीन हजार नये सदस्य बनाये गये हैं. सदस्यता अभियान को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. प्रदेश की सत्ता पर राजद का कब्जा होने के बाद राजद से जुड़ने वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में सभी प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया गया. नवादा विधान सभा क्षेत्र से राजबल्लभ प्रसाद व रजौली विधान सभा क्षेत्र से प्रकाशवीर की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह वृद्धि का ही परिणाम है कि एक महीने के भीतर एक लाख से अधिक नये सदस्यों को जोड़ा गया है. राजद कार्यकर्ता इस बार नये लोगों को पार्टी से जोड़ कर पार्टी की नीति और सिद्धांतों से अवगत कराने के बाद ही सदस्यता दिला रहे हैं. सदस्यता अभियान की समाप्ति के उपरांत 27 दिसंबर को प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव नवादा के विधायक राजबल्लभ प्रसाद की देखरेख में कराया जायेगा. नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों द्वारा ही जिलाध्यक्ष का चुनाव 29 दिसंबर को किया जायेगा. जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव की सारी तैयारी शुरू कर दी गयी है. महेंद्र फिर बन सकते हैं जिलाध्यक्ष सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया के तहत एक बार फिर से महेंद्र यादव को ही चुने जाने संभावना बढ़ गयी है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य चेहरा सामने नहीं आ रहा है. राजबल्लभ प्रसाद के विश्वास पात्रों में से एक रहे महेंद्र यादव को ही फिर से जिलाध्यक्ष की कुरसी सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है. अंदरूनी सूत्रों की माने, तो पार्टी जिलाध्यक्ष चुनने के बाद से महेंद्र यादव के प्रति किसी कार्यकर्ताओं ने भी शिकायत दर्ज नहीं करायी है. ऐसी परिस्थिति में माना जा रहा है कि महेंद्र यादव को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष की कुरसी पर सत्तासीन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन