आशा दिवस पर दिये गये कई नर्दिेश

Updated at : 18 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
आशा दिवस पर दिये गये कई नर्दिेश

आशा दिवस पर दिये गये कई निर्देश अकबरपुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र परिसर में गुरुवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया. इसमें राज्य स्वास्थ्य सेवा समिति बिहार के निर्देश के आलोक में नियमित टीकाकरण कार्य योजना बनाने के साथ-साथ प्रत्येक गांव के गर्भवती माताएं की संख्या, 0 से एक वर्ष तक के बच्चों की संख्या […]

विज्ञापन

आशा दिवस पर दिये गये कई निर्देश अकबरपुर. प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र परिसर में गुरुवार को आशा दिवस का आयोजन किया गया. इसमें राज्य स्वास्थ्य सेवा समिति बिहार के निर्देश के आलोक में नियमित टीकाकरण कार्य योजना बनाने के साथ-साथ प्रत्येक गांव के गर्भवती माताएं की संख्या, 0 से एक वर्ष तक के बच्चों की संख्या चिहित करते हुए सर्वे करने का निर्देश दिया गया. बंध्याकरण के गिरते हुए स्तर की समीक्षा की गयी व निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुसार कम से कम प्रतिमाह प्रत्येक आशा बंध्याकरण करवाने के लिए लोगों को प्रेरित करें. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अर्जुन चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुचून कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक जीविका के कुमारी सुमन, ममता काे-ऑर्डिनेटर अरविन्द कुमार और उपेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन