दूर होगी तिलैया-कोडरमा रेलखंड के नर्मिाण की बाधा

Updated at : 18 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
दूर होगी तिलैया-कोडरमा रेलखंड के नर्मिाण की बाधा

दूर होगी तिलैया-कोडरमा रेलखंड के निर्माण की बाधा पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने किया तिलैया जंक्शन का निरीक्षण लौंद व रजौली में आ ही बाधाओं को जानने के लिए पहुंच कार्यस्थल पर कहा, जल्द होगा गया-किउल रेलखंड का दोहरीकरणतिलैया जंक्शन पर दूर होगी जनसुविधाओं की कमीफोटो- 9प्रतिनिधि, हिसुआ पूर्व मध्य रेलवे के जीएम एके […]

विज्ञापन

दूर होगी तिलैया-कोडरमा रेलखंड के निर्माण की बाधा पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने किया तिलैया जंक्शन का निरीक्षण लौंद व रजौली में आ ही बाधाओं को जानने के लिए पहुंच कार्यस्थल पर कहा, जल्द होगा गया-किउल रेलखंड का दोहरीकरणतिलैया जंक्शन पर दूर होगी जनसुविधाओं की कमीफोटो- 9प्रतिनिधि, हिसुआ पूर्व मध्य रेलवे के जीएम एके मित्तल स्पेशल सैलून से तिलैया-कोडरमा रेलखंड के निर्माण में आ रही बाधाओं को जायजा लेने के लिए शुक्रवार को तिलैया जंकशन आये. यहां पहुंचने के बाद जीएम ने यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. यहां बनने वाले नये प्लेटफाॅर्म, रेल लाइन, काउंटर, यात्री शेड आदि का निरीक्षण किया. यहां से वह सड़क मार्ग से तिलैया से कोडरमा तक बन रहे रेलखंड के लौंद व रजौली के समीप के निर्माण कार्य में अा रही बाधाओं का निरीक्षण करने गये़ वहां पर लाइन बिछाने में आ रही परेशानियां व बाधाओं से रू-ब-रू हुए. गौरतलब है कि बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया-कोडरमा रेलखंड को सरकार जल्द चालू करना चाहती है. इसमें तिलैया से राजगीर तक रेलखंड 2010 में ही चालू हो चुका है़ तिलैया से कोडरमा का निर्माण जारी है़ इसमें भूमि व जंगलों को लेकर बाधाएं आ रही है, जिसके कारण निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है़ जीएम ने कहा कि इस रेलखंड को चालू होने में लगभग तीन-चार साल का समय लग जायेगा. उन्होंने बताया कि कई तरह की परेशानियां व टेंडर आदि में काफी समय लग जाता है़ उन्होंने गया-किउल रेलखंड के दोहरीकरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की बात कही़ं तिलैया जंकशन सहित इस रेलखंड के विकास के काम जल्द शुरू करने की उम्मीद जतायी. मौके पर एडीएमआर, सिनियर डीएम वन डीके श्रीवास्तव व सिनियर डीएम टू सुमित कुमार, स्टेशन मास्टर राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे़ उनके आने से पहले स्टेशन पर से अतिक्रमण, अन्य दुकानें आदि हटा दिये गये थे़ पूरा स्टेशन परिसर साफ-सुथरा दिख रहा था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन