चोरी की नीयत से घर में घुसा, पकड़या

Published at :28 Nov 2013 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की नीयत से घर में घुसा, पकड़या

हिसुआ : डुमरी गांव निवासी रामजतन सिंह के घर में चोरी करने गये एक युवक को गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक सोनसा गांव निवासी निरंजन कुमार है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम निरंजन रामजतन सिंह के घर में घुस गया था. खटपट की आवाज पर परिजनों को […]

विज्ञापन

हिसुआ : डुमरी गांव निवासी रामजतन सिंह के घर में चोरी करने गये एक युवक को गांव के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक सोनसा गांव निवासी निरंजन कुमार है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम निरंजन रामजतन सिंह के घर में घुस गया था.

खटपट की आवाज पर परिजनों को किसी के घर में होने का अंदेशा हुआ़ इसी दौरान युवक भागने लगा. लोगों ने उसे पकड़ कर उसकी जम कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. रामजतन सिंह के पुत्र बबलु कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि लोगों ने पिस्तौल की चार गोली भी थाने में जमा करवायी है, जिसे युवक के पास होने की बात कही गयी है.

थानाध्यक्ष निरंजन को पूर्व में तिलैया पुल पर से लूट के प्रयास के मामले में गिरफ्तार करने की बात बतायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन