पैक्स अध्यक्षों के साथ हुई बैठक

पैक्स अध्यक्षों के साथ हुई बैठक नरहट. किसानों से धान क्रय में उत्पन्न समस्या को समाधान के लिए गुरुवार प्रखंड कार्यालय में जिला भु-अर्जन पदाधिकारी सह नरहट प्रखंड वरीय पदाधिकारी हरेंद्र राम की अध्यक्षता में सभी पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई़ वरीय पदाधिकारी को पैक्सों ने किसान से धान क्रय में उत्पन्न समस्या से अवगत […]
पैक्स अध्यक्षों के साथ हुई बैठक नरहट. किसानों से धान क्रय में उत्पन्न समस्या को समाधान के लिए गुरुवार प्रखंड कार्यालय में जिला भु-अर्जन पदाधिकारी सह नरहट प्रखंड वरीय पदाधिकारी हरेंद्र राम की अध्यक्षता में सभी पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई़ वरीय पदाधिकारी को पैक्सों ने किसान से धान क्रय में उत्पन्न समस्या से अवगत कराया़ पैक्स ने कहा की धान खरीदने में बोरा की समस्या, क्वालिटी कंटैनर मशीन, नमी मापक यंत्र व ट्रांसपोटिंग आदि की समस्या है़ इन समस्याओं से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया़ पिछले वर्ष खरीदा गया बोरे के रुपये नहीं मिलने की बात पैक्स अध्यक्षों ने बतलाया़ वरीय पदाधिकारी ने बतलाया कि पहले वाले बोरे के रुपये व अन्य समस्या से जिला को अवगत कराया जायेगा़ वरीय पदाधिकारी ने पैक्स से किसानों का धान की खरीद के लिए अनुरोध किया़ वरीय पदाधिकारी ने कहा कि बभनौर और पुंथर पैक्स गोदाम कम्पीलिट नहीं है़ तीन चार दिन का समय दिया गया है़ गोदाम कम्पीलिट नहीं होने की स्थिति में धान खरीद नही किया जायेगा़ इस मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, सतीश सिंह, अरुण सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




