उत्पादक समूहों का हुआ क्षमतावर्द्धन प्रशक्षिण

Updated at : 16 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पादक समूहों का हुआ क्षमतावर्द्धन प्रशक्षिण

उत्पादक समूहों का हुआ क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण कौआकोल. बुधवार को कौआकोल में ग्राम निर्माण मंडल सेखोदेवरा द्वारा नाबार्ड के वितीय सहयोग से सेखोदेवरा में गठित उत्पाद समूहों के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. नाबार्ड के डीडीएम राजू शर्मा ने कहा कि यह समूह सीमांत व छोटे किसानों के लिए लाभकारी होगा. इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत […]

विज्ञापन

उत्पादक समूहों का हुआ क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण कौआकोल. बुधवार को कौआकोल में ग्राम निर्माण मंडल सेखोदेवरा द्वारा नाबार्ड के वितीय सहयोग से सेखोदेवरा में गठित उत्पाद समूहों के किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. नाबार्ड के डीडीएम राजू शर्मा ने कहा कि यह समूह सीमांत व छोटे किसानों के लिए लाभकारी होगा. इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ऐसे समूहों के गठन के लिए ग्राम निर्माण मंडल का चयन किया गया है, जो इस क्षेत्र के किसानों की हित का काम करेंगे. मौके पर ग्राम निर्माण मंडल सेखोदेवरा के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि सेखोदेवरा में ऐसे समूहों का गठन ग्राम निर्माण मंडल द्वारा बनाया गया है. ग्राम निर्माण मंडल किसानों को हर तरह की मदद करने को लेकर कटिबद्ध है. कार्यक्रम की अध्यक्षता नाबार्ड के डीडीएम राजू शर्मा ने किया व प्रशिक्षण में एक सौ किसानों ने भाग लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन