हिसुआ में पीट-पीट कर ससुर की हत्या, दामाद गंभीर

हिसुआ में पीट-पीट कर ससुर की हत्या, दामाद गंभीरफोटो-15 एनडब्ल्यडी 6-घटना से आक्रोशित परिजनों व लोगों ने नवादा शहर स्थित प्रजातंत्र चौक पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया.हिसुआ थाने के चौकीदार समेत 10 लोगों को बनाया गया आरोपितअनारपुर गांव के रहनेवाले थे चंद्रेश्वर चौधरी दामाद गया के चंदौती थाने के बहादुरपुर के रहनेवाले प्रतिनिधि, हिसुआनवादा […]
हिसुआ में पीट-पीट कर ससुर की हत्या, दामाद गंभीरफोटो-15 एनडब्ल्यडी 6-घटना से आक्रोशित परिजनों व लोगों ने नवादा शहर स्थित प्रजातंत्र चौक पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया.हिसुआ थाने के चौकीदार समेत 10 लोगों को बनाया गया आरोपितअनारपुर गांव के रहनेवाले थे चंद्रेश्वर चौधरी दामाद गया के चंदौती थाने के बहादुरपुर के रहनेवाले प्रतिनिधि, हिसुआनवादा जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के पकड़िया गांव में सोमवार की रात लाठी-डंडे से पीट-पीट कर अनारपुर गांव के बांके चौधरी के बेटे चंदेश्वर चौधरी की हत्या कर दी गयी, जबकि उनके दामाद शिवरतन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये. पिटाई से शिवरतन चौधरी का हाथ टूट गया है. मृत चंदेश्वर चौधरी के भाई रामप्रवेश चौधरी के बयान पर हिसुआ थाने के चौकीदार राजेंद्र कांदू (पकड़िया गांव का रहनेवाला) समेत उसके परिवार के 10 लोगों को आरोपित बनाया गया है. उधर, सदर अस्पताल, नवादा में चंदेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने प्रजातंत्र चौक के पास सड़क जाम की. थाने में दिये गये आवेदन में अनारपुर के रामप्रवेश चौधरी ने बताया है कि सोमवार को शादी के सिलसिले में रिश्तेदार उनके घर आये थे. रात में गया के चंदौती थाने के बहादुरपुर गांव के रहनेवाले उनके दामाद शिवरतन चौधरी वापस जाने लगे. दामाद को रात में घर जाने से रोकने के लिए उनके भाई चंदेश्वर चौधरी पकड़िया गांव तक गये. गांव के सरस्वती मंदिर के पास ससुर व दामाद के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. इस दौरान हिसुआ थाने के चौकीदार राजेंद्र कांदू व उसके परिवार के सदस्य अपने घर से बाहर आये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर चौकीदार समेत उसके परिवारवाले लाठी-डंडे से ससुर व दामाद की जमकर पिटाई की. गंभीर रूप से घायल दोनों जमीन पर गिर पड़े. इस दौरान उनके दूसरे भाई अशोक चौधरी, भतीजा व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. चौकीदार के परिवार ने अशोक चौधरी के साथ भी मारपीट की. गांववालों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल चंदेश्वर चौधरी व शिवरतन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हिसुआ लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने चंदेश्वर को सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चंदेश्वर चौधरी की मौत हो गयी. हिसुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में हिसुआ थाने के चौकीदार राजेंद्र कांदू, अनिल कांदू, उमेश कांदू, धर्मेंद्र कांदू, जितेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार, संतोष साव व मुन्ना साव समेत कुल 10 लोगों को आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने चंदेश्वर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी. वहीं, हिसुआ थाने की पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान चौकीदार राजेंद्र कांदू ड्यूटी में था. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि हत्या व मारपीट के इस मामले में वह शामिल था या नहीं. इधर, पकड़िया गांव में हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही दोना गांव में प्रसादी मांझी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. नवादा में शव के साथ परिजनों ने किया प्रदर्शननवादा कार्यालय. सदर अस्पताल में पिटाई से गंभीर रूप से घायल हिसुआ के अनारपुर के चंदेश्वर चौधरी की मौत के बाद परिजनों ने उनके शव के साथ नवादा के प्रजातंत्र चौक पर रोड जाम कर दिया. परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी व मृतक के आश्रितों को समुचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोग चौक से गुजरनेवाले राहगीरों व वाहनचालकों से भी मारपीट कर रहे थे. सूचना पाकर नगर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ प्रजातंत्र चौक पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर जाम हटवाया. इससे पहले चंदेश्वर के परिजनों व गांववालों ने सदर अस्पताल में भी हंगामा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




