एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

Updated at : 15 Dec 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

एसडीओ ने की समीक्षा बैठक पकरीबरावां. बीडीओ कार्यालय में एसडीओ राजेश कुमार ने बीडीओ व पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. एसडीओ ने बताया कि वर्ष 2015-16 में इंदिरा आवास चयन सूची व प्रतीक्षा सूची चयनित लाभुक सूची का मिलान व जांच करते हुए राशन केरोसिन कूपन वितरण कार्य की […]

विज्ञापन

एसडीओ ने की समीक्षा बैठक पकरीबरावां. बीडीओ कार्यालय में एसडीओ राजेश कुमार ने बीडीओ व पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. एसडीओ ने बताया कि वर्ष 2015-16 में इंदिरा आवास चयन सूची व प्रतीक्षा सूची चयनित लाभुक सूची का मिलान व जांच करते हुए राशन केरोसिन कूपन वितरण कार्य की समीक्षा कूपन वितरण पंजी का अवलोकन किया गया. इसमें पाया गया की पांच से 10 प्रतिशत कूपन वितरण बचा रह गया है. इसका वितरण कार्य दो दिनों के अंदर पूरा करने का पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजन, पेंशन लाभ योजना व अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए एसडीओ ने पंचायत सचिव व बीडीओ व पीओ व बीसीओ के कार्यों का अवलोकन किया. समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिया गया है. प्रखंड के मुखिया संघ का अध्यक्ष सुबोध कुमार, मुखिया नित्यानंद शर्मा, मिथिलेश पांडेय, अनिरुद्ध प्रसाद ने मनरेगा में पीओ की शिथिलता के कारण मजदूरों का भुगतान, मनरेगा कार्य कराने में व्यवधान की शिकायत एसडीओ से करते हुए भुगतान व समस्या का समाधान करने का मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन