यात्री शेड में दुकानदारों का कब्जा

यात्री शेड में दुकानदारों का कब्जा बस नाम के आदर्श स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव बिजली गुल होते ही हो जाती है चोरों की चांदी पूछताछ काउंटर पर नहीं मिलता समुचित जवाबफोटो-8,9प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकिऊल-गया रेलखंड पर नवादा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की काफी कमी है. 15 वर्ष पहले तत्कालीन रेल मंत्री ने नवादा स्टेशन […]
यात्री शेड में दुकानदारों का कब्जा बस नाम के आदर्श स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव बिजली गुल होते ही हो जाती है चोरों की चांदी पूछताछ काउंटर पर नहीं मिलता समुचित जवाबफोटो-8,9प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकिऊल-गया रेलखंड पर नवादा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की काफी कमी है. 15 वर्ष पहले तत्कालीन रेल मंत्री ने नवादा स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाये जाने की घोषणा की थी. लेकिन, स्टेशन पर उपलब्ध संसाधनों को देख कर नहीं लगता है कि यह आदर्श स्टेशन है. यहां यात्री को बैठने के लिए बने शेडों में में फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा है. यही नहीं शाम ढलते ही बिजली कट जाने पर परिसर में अंधेरा छा जाता है, जिसका फायदा चोर उचक्के उठाते हैं. यात्री प्रतिक्षालय में खिड़की व दरवाजे नहीं रहने के कारण ठंड के दिनों में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बिजली रहने पर प्लेटफॉर्म नंबर एक तो सुरक्षित होता है परंतु, प्लेटफॉर्म नंबर दो व ओवरब्रिज पर चोर-उचक्कों का कब्जा होता है. इससे गुजरने वाले यात्री व आम लोग भी हर समय अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं. प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कई स्थानों पर शेड नहीं होने के कारण ठंड के मौसम में यात्रियों को खुले में ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है. दिन में तो लोग इन दिनों गुनगुनी धूप का आनंद लेते है, परंतु सुबह, शाम व रात में ट्रेन का इंतजार करना काफी कष्टकारक बन जाता है. असुरक्षा की भावना के कारण लोग किसी तरह बैठ कर समय गुजारा करते हैं. स्टेशन के बाहर भी चोर उचक्के यात्रियों को अपना निशाना बनाने से नहीं चुकते. आये दिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों के साथ पॉकेटमारी व छिनतई होती रहती है. नहीं मिलता सही जवाबनवादा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूछताछ काउंटर स्टेशन से बाहर बनाया गया है. परंतु, यहां यात्री सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जाता है. ट्रेन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पहुंचे यात्रियों को समुचित जवाब नहीं मिलता है. ट्रेनों के आवागमन के साथ साथ प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी भी पूछताछ काउंटर पर नहीं दी जाती है. कुछ यात्रियों ने बताया कि पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों के संबंध में एक बार से ज्यादा पूछने पर उसके साथ गलत रवैया अपनाया जाता है. इससे यात्रियों में काफी रोष है. नहीं होती यात्री टिकटों की जांचनवादा स्टेशन से होकर गुजरने वाले यात्रियों की टिकटों की जांच की समुचित व्यवस्था नहीं होती है. इससे विभाग को प्रति महीने लाखों रुपये की चपत लगती है. जिला मुख्यालय से सटे इलाकों के साथ-साथ गया व किऊल से आने वाले 50 प्रतिशत से अधिक यात्री बेटिकट यात्रा करते हैं. नवादा स्टेशन पर टिकट जांच के लिए टीटीई की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण टिकट जांच का भय यात्रियों में नहीं होता है. विशेष अभियान क दौरान किऊल-गया रेलखंड पर जांच किये जाने पर सैकड़ों की संख्या में बेटिकट यात्री पकड़े जाते है. और जांच के अगले दिन से ही नवादा स्टेशन से टिकट बिक्री की संख्या में 30 से 35 गुणा का इजाफा हो जाता है. स्टेशन परिसर में गंदगी ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मियों को पिछले कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किये जाने के कारण स्टेशन परिसर की सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण स्टेशन परिसर में कई जगहों पर गंदगी का अंबार लग गया है. टिकट काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म नंबर एक का पूरा इलाका, ओवरब्रिज आदि स्थानों पर यत्र-तत्र कूड़े फैले है. इसके कारण यात्रियों को प्रतीक्षालय में भी बैठने में काफी परेशानी हो रही है. स्टेशन में प्रवेश करने के साथ ही गंदगी का अंबार देखने को मिल जायेगा. सुविधाओं के मंडल को लिखा गया पत्रनवादा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बरकरार रखने का प्रयास किया जा रहा है. स्टेशन परिसर में खराब पङे लाइटों को भी दुरूस्त किया जा रहा है. यात्री सुविधाओं को बढाने के लिए दानापुर मंडल के पास भी लिखा गया है.आइडी चौधरी, स्टेशन प्रबंधक, नवादापत्र पर नहीं हुई कार्रवाई नवादा स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने का सपना छलावा साबित हो रहा है. जितने भी मंत्री बने सभी ने नवादा केजी लाइन के साथ हमेशा से उपेक्षा की है. यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई बार डीआरएम को भी पत्र लिखा गया. परंतु, कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. यात्री सुविधा बढ़ाने के साथ ही राजस्व में अवश्य ही वृद्धि होगी. ब्रजेश कुमार राय, अध्यक्ष, दैनिक यात्री संघ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




