नहीं थम रही शराब की अवैध बक्रिी

Updated at : 15 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं थम रही शराब की अवैध बक्रिी

नहीं थम रही शराब की अवैध बिक्री रजौली. प्रखंड के जंगली क्षेत्रों दिवौर, डेल्वा, चोरडीहा, पहवाचक, धमनी, फरकाबुजुर्ग, भंडरा, जोगिया मारण जैसे दर्जनों गांवों में अवैध शराब का निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है. उक्त स्थानों से अवैध तरीके से प्रतिदिन बाइक, बोलेरो व बस से जिले के कई जगहों पर पहुंचाया जाता है. शराब […]

विज्ञापन

नहीं थम रही शराब की अवैध बिक्री रजौली. प्रखंड के जंगली क्षेत्रों दिवौर, डेल्वा, चोरडीहा, पहवाचक, धमनी, फरकाबुजुर्ग, भंडरा, जोगिया मारण जैसे दर्जनों गांवों में अवैध शराब का निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है. उक्त स्थानों से अवैध तरीके से प्रतिदिन बाइक, बोलेरो व बस से जिले के कई जगहों पर पहुंचाया जाता है. शराब हरदिया पंचायत के डेल्वा स्टेशन से लोकल ट्रेनों से गया तक पहुंचाया जा रहा है. इससे सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है. कुछ जंगली क्षेत्रों में विद्यालय के बगल में भी शराब की अवैध भट्ठी स्थापित की गयी है. इसके कारण वहां के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं को भी विद्यालय जाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. चोरडीहा के स्थानीय ग्रामीणों रामबालक यादव, रामदेव भूइया आदि ने बताया कि यहां पर प्रशासन भी पहुंचने से कतराती है. कई बार ग्रामीणों द्वारा रजौली थाना में लिखित व मौखिक शिकायत दिया, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है. रजौली थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र काफी जंगली हैं. जहां बहुत जल्द ही सीआरपीएफ की मदद से छापेमारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन