बचे सीटों पर नामांकन के लिए जद्दोजहद

बचे सीटों पर नामांकन के लिए जद्दोजहद खींचतान व कई बाधाओं से ठप है नामांकन कॉलेज में इंटर साइंस की सीट बढ़ाने की जरूरतफोटो-9प्रतिनिधि, हिसुआटीएस कॉलेज में इंटर साइंस में नामांकन के लिए इस साल भी खींचतान व मारा-जैसी स्थिति है. अभी तक साइंस के सभी सीटों के नामांकन का काम पूरा नहीं हुआ है़ […]
बचे सीटों पर नामांकन के लिए जद्दोजहद खींचतान व कई बाधाओं से ठप है नामांकन कॉलेज में इंटर साइंस की सीट बढ़ाने की जरूरतफोटो-9प्रतिनिधि, हिसुआटीएस कॉलेज में इंटर साइंस में नामांकन के लिए इस साल भी खींचतान व मारा-जैसी स्थिति है. अभी तक साइंस के सभी सीटों के नामांकन का काम पूरा नहीं हुआ है़ नामांकन का काम मेधा सूची के अनुसार शुरू हुआ, पर बहुत अधिक विवाद होने पर मामला पेंच में फंस गया़ कुछ सीटों पर नामांकन के बाद विराम लग गया़ कितने सीटों पर नामाकंन हुआ और कितनी सीटें शेष है यह भी साफ नहीं हो पा रहा है़ नामांकन प्रभारी भी इस पर कोई ठोस जबाव नहीं दे पा रहे हैं. हालांकि, प्रभारी प्राचार्य मामले को हल करने के लिए एड़ी-चोटी एक कर रहे हैं. बावजूद छात्रों, अभिभावकों, पैरवी करनेवालों, जनप्रतिनिधियों का दबाव व बिचौलियों के आक्रोश का सामना रोज कर रहे हैं. आवेदन की तुलना में कई गुणा कम सीट बचने की बात कही जा रही है़ किसका नामांकन हो और किसका नहीं हो, के पेंच में बचे सीटों का नामांकन ठप है़ इसको लेकर कॉलेज में दो दिन पहले फिर मामला गरमाया था़ नामांकन के इच्छुक, पैरवीकारों व बिचौलिये नामांकन प्रभारी व नामांकन में लगे कर्मचारी से उलझ पड़े थे़ शनिवार को भी यह प्रकरण छाया रहा़ मामला इस तरह उलझा है कि अभी इस पर कोई बात करना नहीं चाह रहे है़ं मामले पर नामांकन प्रभारी प्रो अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि इंटर साइंस की जब तक सीटें कॉलेज में नहीं बढ़ती है तब तक हल नहीं निकाला जा सकता़ मेधा सूची हो या कोई और फार्मूला कुछ भी कारगार नहीं हो पा रहा है. क्योंकि, दबाव देने वालों का हुजूम लगा है़ मामले पर प्रभारी प्राचार्य प्रो जयनंदन ने बताया कि कॉलेज में इंटर साइंस की सीट हर हाल में बढ़नी चाहिए़ इंटर काउंसिल से इसके लिए लगातार प्रयास जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




