खेतों में नमी नहीं रहने से किसान परेशान

Updated at : 07 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
खेतों में नमी नहीं रहने से किसान परेशान

खेतों में नमी नहीं रहने से किसान परेशान रजौली. खेतों में नमी नहीं रहने के कारण किसान परेशान दिख रहे है. प्रखंड के किसानों ने किसी प्रकार धान की फसल सिंचाई कर खेती की. लेकिन अब खेतों में रबी की फसल लगाने के पहले सिंचाई करने को लेकर किसानों के पसीने छूट रहे हैं. जून-जुलाई […]

विज्ञापन

खेतों में नमी नहीं रहने से किसान परेशान रजौली. खेतों में नमी नहीं रहने के कारण किसान परेशान दिख रहे है. प्रखंड के किसानों ने किसी प्रकार धान की फसल सिंचाई कर खेती की. लेकिन अब खेतों में रबी की फसल लगाने के पहले सिंचाई करने को लेकर किसानों के पसीने छूट रहे हैं. जून-जुलाई में बारिश कम होने के कारण किसान किसी तरह धान की फसल की सिंचाई कर सके. लेकिन, अब आलू, मक्का, सब्जी सहित गेहूं की फसल लगाने में किसानों के छक्के छूट रहे हैं. इस वर्ष पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी नहीं होने कारण किसानों को फसल लगाने से पहले पंपसेट से सिंचाई करना पड़ रहा हैं. किसानों का कहना है कि खरीफ फसल में मिलने वाला डीजल अनुदान अभी तक किसानों को नही मिल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन