असहष्णिुता के कारण टूट रहा संयुक्त परिवार : रत्नाकर

असहिष्णुता के कारण टूट रहा संयुक्त परिवार : रत्नाकर फोटो-13रोहदेश के राजनीतिक पटल पर आज असहिष्णुता भयावह रूप ले रहा है. परंतु यह देश व समाज के लिए ही नहीं प्रभावित हो रहा है, बल्कि इसके कारण ही संयुक्त परिवार टूट रहा है. इसके कारण घर-घर में विखराव हो गया है. उक्त बातें रविवार को […]
असहिष्णुता के कारण टूट रहा संयुक्त परिवार : रत्नाकर फोटो-13रोहदेश के राजनीतिक पटल पर आज असहिष्णुता भयावह रूप ले रहा है. परंतु यह देश व समाज के लिए ही नहीं प्रभावित हो रहा है, बल्कि इसके कारण ही संयुक्त परिवार टूट रहा है. इसके कारण घर-घर में विखराव हो गया है. उक्त बातें रविवार को अक्षयवट सेवा संस्थान भीखमपुर के तत्वावधान में बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ हमारा दायित्व विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि साहित्यकार रामरत्न सिंह रत्नाकर ने कही. आगे उन्होंने कहा कि जब-जब समाज में विखराव की बातें होती है तो उसे जोड़ने के लिए साहित्यकार व कवि ही सामने आतें है. उसका निराकरण करते है. इसके पूर्व संस्था के सचिव रामचंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन रामरत्न सिंह रत्नाकर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक अनूप यादव, इप्ता के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वतित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अशोक समदर्शी ने कहा कि समाज में सभ को समान अब नहीं मिल रहा है, जिसके कारण ही असहिष्णुता बढ़ रही है. वहीं, अनूप यादव ने कहा कि धर्मांधता के कारण ही समाज में असहिष्णुता बढ़ रही है. इससे देष व समाज पिछड़ रहा है. इप्टा के उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह मगहिया ने कहा कि असहिष्णुता के कारण ही देश के धार्मिक स्थलों पर आये दिन हमला हो रहा है. इसलिए समाज के हर वर्ग के लोगों को सहिष्णु बनना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण शर्मा ने किया. मौके पर दिनेश सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




