मृतक के आश्रितों को मिले मुआवजा

मृतक के आश्रितों को मिले मुआवजाप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकाशीचक में 26 नवंबर को हुए ट्रैक्टर हादसे में कृष्ण मोहन सिंह व संजीव कुमार की मौत के बाद उसके आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. काशीचक प्रखंड के खखरी निवासी दीपक कुमार ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेज कर कहा […]
मृतक के आश्रितों को मिले मुआवजाप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयकाशीचक में 26 नवंबर को हुए ट्रैक्टर हादसे में कृष्ण मोहन सिंह व संजीव कुमार की मौत के बाद उसके आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. काशीचक प्रखंड के खखरी निवासी दीपक कुमार ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र भेज कर कहा है कि हादसे में घायल दोनों युवकों की मौत स्वास्थ्य कर्मियों की कर्तव्यहीनता के कारण हो गयी है. दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री जिलाधिकारी के साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र भेज कर मृतक के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये सहायता, एक-एक परिजनों को सरकारी नौकरी तथा मृत्यु के दोषी स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में दीपक कुमार ने कहा है कि 19 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 20 दिसंबर से काशीचक प्रखंड कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण आमरण-अनशन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




