गृह रक्षा वाहिनी का मनाया गया स्थापना दिवस

गृह रक्षा वाहिनी का मनाया गया स्थापना दिवस फोटो-12नवादा कार्यालयरविवार को खानपुर स्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण शिविर में गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया. रक्षा वाहिनी के अधिनायक लिपिक उमेश प्रसाद शर्मा ने झंडोत्तोलन किया तथा उपस्थित होमगार्ड जवानों से बिहार गृह रक्षा वाहिणी के बारे में […]
गृह रक्षा वाहिनी का मनाया गया स्थापना दिवस फोटो-12नवादा कार्यालयरविवार को खानपुर स्थित बिहार गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण शिविर में गृह रक्षा वाहिनी का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया. रक्षा वाहिनी के अधिनायक लिपिक उमेश प्रसाद शर्मा ने झंडोत्तोलन किया तथा उपस्थित होमगार्ड जवानों से बिहार गृह रक्षा वाहिणी के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर देवनंदन सिंह, कृष्ण कुमार निराला, अशोक कुमार सिंह, ओम प्रकाश, संजय कुमार सिंह ने संगठनात्मक कर्तव्य एवं विधि-व्यवस्था के बारे में जानकारी दी. इस मौके पर उपस्थित जवानों को अपने कर्त्तव्य के प्रति सजग रहने की बात कही गयी. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार गृह रक्षा वाहिणी के जवान ने बिहार पुलिस की कमियों को सभी विभागों में पूरा करने का हर संभव प्रयास करते है. ऐसे में सरकार का कर्तव्य बनता है कि बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को भी बिहार पुलिस की तरह सुविधा उपलब्ध करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




