असहाय चत्रिांश परिवार के सदस्यों को मिलेगा सहयोग

Updated at : 06 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
असहाय चत्रिांश परिवार के सदस्यों को मिलेगा सहयोग

असहाय चित्रांश परिवार के सदस्यों को मिलेगा सहयोग चित्रांश परिवार की बैठक में समाज उत्थान का लिया गया निर्णय हरेक सप्ताह बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान को दी जायेगी गतिफोटो-11प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयरविवार को नवादा जिला चित्रांश एसोसिएशन की बैठक अधिवक्ता संतोष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. शिव नगर में आयोजित बैठक में सदस्यों ने […]

विज्ञापन

असहाय चित्रांश परिवार के सदस्यों को मिलेगा सहयोग चित्रांश परिवार की बैठक में समाज उत्थान का लिया गया निर्णय हरेक सप्ताह बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान को दी जायेगी गतिफोटो-11प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयरविवार को नवादा जिला चित्रांश एसोसिएशन की बैठक अधिवक्ता संतोष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. शिव नगर में आयोजित बैठक में सदस्यों ने समाज के उत्थान करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यता की संख्या बढ़ाने पर बल दिया गया. बैठक में सदस्यों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मुहल्ले से कायस्थ समाज के एक-एक प्रतिनिधि को एसोसिएशन से जुड़ने की अपील की गयी. संगठन के सफल संचालन के लिए पांच सदस्यीय एक तदर्थ कमेटी बनायी गयी. इसमें संतोष कुमार सिन्हा, हरि कृपाल, डॉ पंकज कुमार सिन्हा, प्रिय शंकर प्रसाद सिन्हा तथा सतीश कुमार सिन्हा को रखा गया है. तदर्थ कमेटी तीन महीने तक कार्य करेगी. इसके बाद सदस्यों की संख्या बढ़ने पर जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन कर प्रत्येक प्रखंड व पंचायत में कमेटी बनायी जायेगी. गरीब, असहाय चित्रांश परिवार के सदस्यों को हर संभव सहयोग करने का लक्ष्य रखा गया. सदस्यों से आगामी 18 दिसंबर को स्टेशन रोड स्थित शारदा नंदन प्रसाद के मकान में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गयी. साथ ही संगठन की सदस्यता पाने वाले चित्रांश परिवार को नये वर्ष के मौके पर भगवान चित्रगुप्त की कैलेंडर तथा डायरी देने का निर्णय लिया गया. संगठन को राजनीति से परे रखते हुए सभी सदस्यों का मान बराबर दिया गया है. कोई भी सदस्य अपनी अभिव्यक्ति को समाज कल्याण के लिए संगठन के मंच पटल पर रख सकते है. इस बैठक में राकेश रोशन, डॉ दीपक कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, अनिल प्रसाद, नीलमणि सहित अनेक लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन