अभयानंद मैथ ओलिंपियाड में सफल छात्र-छात्राओं को दिये गये मेडल व व प्रमाणपत्र

Updated at : 06 Dec 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
अभयानंद मैथ ओलिंपियाड में सफल छात्र-छात्राओं को दिये गये मेडल व व प्रमाणपत्र

अभयानंद मैथ ओलिंपियाड में सफल छात्र-छात्राओं को दिये गये मेडल व व प्रमाणपत्र फोटो-2प्रतिनिधि, नवादा (नगर)प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को वरीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई. फ्रंट लाइन पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में अभयानंद मैथ ओलिंपियाड में सफल रहनेवाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रमाणपत्र एवं मेडल का वितरण संबंधित […]

विज्ञापन

अभयानंद मैथ ओलिंपियाड में सफल छात्र-छात्राओं को दिये गये मेडल व व प्रमाणपत्र फोटो-2प्रतिनिधि, नवादा (नगर)प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को वरीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई. फ्रंट लाइन पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में अभयानंद मैथ ओलिंपियाड में सफल रहनेवाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रमाणपत्र एवं मेडल का वितरण संबंधित स्कूलों के निदेशकों के बीच किया गया. बैठक में संगठन के विस्तार एवं प्राइवेट स्कूलों के कई अन्य समस्याओं की भी चर्चा की गयी. बैठक में अध्यक्षता कर रहे श्रीनिवास ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को प्रस्वीकृत देकर बीपीएल परिवारों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने का अधिकार दिया गया है. जिला में ऐसे कई प्राइवेट स्कूल हैं जिन्हें अब तक सरकार द्वारा प्रस्वीकृति नहीं मिली है. बैठक में सभी प्रस्वीकृति से बंचित स्कूलों को प्रस्वीकृति देने की मांग की गयी. साथ ही बैठक में सत्र 2014-15 में बीपीएल योजना के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाने के बदले सरकार द्वारा मिलनेवाली अनुदान राशि अब तक नहीं मिलने पर भी चिंता जतायी गयी. बैठक के अंत में किसनगंज में हुए हादसे में बच्चों की मौत पर दु:ख व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. बैठक में महासचिव धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव सर्वेश कुमार, मनोज कुमार शाही, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार, अभिभावक विजय कुमार, बंटी कुमार व सतीश कुमार सहित कई स्कूलों के निदेशक मौजद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन