प्रेरकों का 12 जनवरी को दल्लिी में प्रदर्शन

Updated at : 05 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेरकों का 12 जनवरी को दल्लिी में प्रदर्शन

प्रेरकों का 12 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शन फोटो-6नवादा (नगर). साक्षरता प्रेरक समन्वयक संघ की बैठक शनिवार को गांधी इंटर स्कूल के मैदान में हुई. महेश भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ बिंदुओं पर चर्चा की गयी. प्रेरक संघ द्वारा मांगों के समर्थन में 12 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शन करने का […]

विज्ञापन

प्रेरकों का 12 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शन फोटो-6नवादा (नगर). साक्षरता प्रेरक समन्वयक संघ की बैठक शनिवार को गांधी इंटर स्कूल के मैदान में हुई. महेश भाई पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ बिंदुओं पर चर्चा की गयी. प्रेरक संघ द्वारा मांगों के समर्थन में 12 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में 44 महीने से मानदेय व कार्यालय व्यय का बकाया भुगतान नहीं होने, केंद्रीय कर्मचारी घोषित करने, लंबित टीएलएम व महापरीक्षा की राशि पंचायतवार वितरण करने, प्रेरकों को अर्थिक जनगणना कार्य में शामिल करने, लोक शिक्षा केंद्रों पर कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देने जैसे विषयों पर चर्चा की गयी. संघ के सदस्यों ने कहा कि पिछले 44 महीने से लगातार प्रेरक काम कर रहे है. लेकिन, इन्हें सरकार की ओर से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसको लेकर जिला स्तर पर भी ज्ञापन देने की बात कही गयी है. बैठक में शैलेंद्र माझी, राकेश मांझी, अमरेंद्र कुमार, प्रदीप यादव, साधना कुमारी, रीता कुमारी, रजनीकांत पांडेय, चंचला कुमारी, गीता कुमारी, संगीता कुमारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन