डाकसेवा बेहतर करने की कोशिश

Updated at : 05 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
डाकसेवा बेहतर करने की कोशिश

डाकसेवा बेहतर करने की कोशिश सुकन्या समृद्धि खाता खेलने पर दिया जा रहा विशेष ध्यानजल्द शुरू होगी एटीएम सेवाफोटो-10नवादा (नगर). डाकसेवा को बेहतर बनाने की कवायत की जा रही है. राज्य स्तरीय निरीक्षण के क्रम में भी डाकसेवा को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. खाता संचालन व्यवस्था कैसे बढ़े इसके लिए भी उपाय किये […]

विज्ञापन

डाकसेवा बेहतर करने की कोशिश सुकन्या समृद्धि खाता खेलने पर दिया जा रहा विशेष ध्यानजल्द शुरू होगी एटीएम सेवाफोटो-10नवादा (नगर). डाकसेवा को बेहतर बनाने की कवायत की जा रही है. राज्य स्तरीय निरीक्षण के क्रम में भी डाकसेवा को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया. खाता संचालन व्यवस्था कैसे बढ़े इसके लिए भी उपाय किये जा रहे हैं. इसके अलावा डाक विभाग की ओर से रजिस्ट्री, साधारण डाक, स्पीड पोस्ट, जैसे परंपरागत डाक सेवा को भी सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम हो रहा है. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लड़कियों को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए सुकन्या समृद्धि खाता योजना के तहत अधिक से अधिक खाता खेलने पर जोर दिया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2015-16 में अक्तूबर तक 5088 सुकन्या समृद्धि के खाते खोले गये हैं. इसकी संख्या बढ़ाने पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है. विभागीय स्तर पर डाकघर का अपना एटीएम बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. तकनीकी मुख्यालय मैसूर से अनुमति मिलने के तुरंत बाद एटीएम लगाने का काम शुरू हो जायेगा. इंफोसिस के द्वारा एटीएम लगाया जाना है. इंफोसिस कंपनी द्वारा स्थल का निरीक्षण व मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है. वर्ष 2015-16 में नवादा डिवीजन में सेविंग अकाउंट के 3 लाख 89 हजार 175 खाता, आरडी के एक लाख पांच हजार 960 खाता, एमआइएस के नौ हजार 645 खाता, एक वर्षीय सावधि जमा के 23 हजार 625 खाते व सुकन्या समृद्धि योजना के 5088 खाते खोले गये हैं. डाकघर में बैंकिंग सेवा के साथ परंपरागत कार्य को भी बढावा देने का काम हाे रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन